एक्सिस बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर 0.05 फीसदी घटा दी हैं। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हों गयीं। नई एमसीएलआर छह माह अवधि के लिए 9.15 फीसदी, एक साल के लिए 9.2 फीसदी, दो साल के लिए 9.3 फीसदी और तीन साल के लिए 9.35 फीसदी होगी।
वित्तीय सेवा कंपनी आईएफसीआई ने भी अपने कर्ज की ब्याज दरों में 0.8 फीसदी की भारी कटौती की है। नई दरें 17 अक्टूबर से प्रभावी हो गई हैं।
कंपनी ने अल्प अवधि के कर्ज की बेंचमार्क दर को 9.30 फीसदी से घटाकर 8. 50 कर दिया है। यह कटौती रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.25 फीसदी कटौती किए जाने के बाद की गई है।