फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ रही है एटीएम की संख्या, मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में भी इजाफा

Mon, 15 Jul 2019 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले मई 2019 में देश भर में एटीएम की संख्या बढ़ गई है। वहीं मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में भी भारी इजाफा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, मई 2019 तक देश में 2,27,227 एटीएम थे। 

एक साल में इतनी बढ़ी एटीएम की संख्या

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, 2011 में जहां देश में कुल एटीएम की संख्या 75 हजार 600 थी, वहीं 2017 में यह बढ़कर दो लाख 22 हजार 500 हो गई। मई 2018 तक देश में 2,26,216 एटीएम थे। वहीं मई 2019 तक देश में 2,27,227 एटीएम हैं। इस तरह मई 2018 से लेकर मई 2019 तक देश में मात्र 1,011 एटीएम बढ़े हैं। अप्रैल 2019 में देश में 2,27,164 एटीएम थे। इसी प्रकार एक महीने में देश में मात्र 64 नए एटीएम लगे हैं। 

विज्ञापन


ब्रिक्स देशों में भारत सबसे पीछे

देश  एटीएम की संख्या
रूस   164
ब्राजील   107
चीन  81
दक्षिण अफ्रीका 68
भारत     22

 

(प्रति एक लाख वयस्क पर एटीएम)

मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में हुई बढ़ोतरी


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल लेनदेन को हमेशा से ही बढ़ावा देती आई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में पिछले एक साल में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। मई 2019 में मोबाइल बैंकिंग के जरिए 4,850.08 अरब रुपये का लेनदेन हुआ है। मई 2018 में यह आंकड़ा 1,774.47 अरब रुपये था। इस तरह पिछले साल के मुकाबले मई 2019 तक मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में 3075.61 अरब रुपये का इजाफा हुआ है। अप्रैल 2019 से तुलना करें, तो भी मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में इजाफा हुआ है। अप्रैल 2019 में मोबाइल बैंकिंग के जरिए 3,966.03 अरब रुपये का लेनदेन हुआ था। इस तरह पिछले महीने के मुकाबले मई 2019 में मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में 884.05 अरब रुपये का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें