फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBI, PNB, OBC बैंकों का विलय करने के लिए बनी 34 टीमें, बन जाएगा दूसरा बड़ा बैंक

Wed, 02 Oct 2019 03:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूनियन बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 34 टीमों का गठन किया है जो कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के विलय का प्रोसेस पूरा करेगी। अगले साल एक अप्रैल से इन तीनों बैंकों के विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह सभी टीमें विलय से जुड़ी मुश्किलों का हल करेंगी। प्रत्येक बैंक से दो सदस्यों को लिया गया है, जो कि हर विभाग के विलय के कार्यों को देखेगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिलहाल कोलकाता, गुवाहाटी और पटना में ग्राहकों के साथ मिल चुकी है और उनको विलय से होने वाली गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया गया है। 

यूबीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ एके प्रधान ने कहा कि एक अप्रैल से बैलेंस शीट का विलय हो जाएगा। इसके बाद भी तीन से छह महीने एचआर और आईटी का विलय करने में लग जाएगा। विलय के बाद भी तीनों बैंकों को एक करने में बैंक को 12 से 14 महीने लगेंगे। तीनों बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही बैठक भी की थी। 

बन जाएगा एसबीआई के बाद दूसरा सबसे बड़ा बैंक

विलय पूरा हो जाने के बाद यह भारतीय स्टेट बैंक के बाद, पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। यूबीआई का कुल व्यापार 18 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 10 बैंकों का विलय करके चार बैंक बनाने की घोषणा की थी। 

कैसे होगी रैंकिंग

विलय के बाद इन बैंकों का कुल कारोबार 55.81 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। बैंकों के विलय के बाद इनकी रैंकिंग में भी इजाफा हो जाएगा। आपको बताते हैं कि बैंकों  के विलय के बाद इनका नया नाम क्या होगा और क्या इनकी देश में रैंकिंग हो जाएगी। 

विज्ञापन

 

इन बैंकों का होगा विलय नया नाम कुल कारोबार (विलय के बाद) रैंकिंग
पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया पीएनबी 17.94 लाख करोड़ रुपये दूसरा सबसे बड़ा बैंक
केनरा, सिंडिकेट बैंक केनरा 15.20 लाख करोड़ रुपये चौथा बड़ा बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 14.59 लाख करोड़ रुपये पांचवा सबसे बड़ा बैंक
इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक इलाहाबाद बैंक 8.08 लाख करोड़ रुपये सातवां सबसे बड़ा बैंक

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें