फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त तक होगा सभी करदाताओं का आकलन, राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश

Mon, 03 Aug 2020 07:40 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पीसी मोदी ने 31 अगस्त तक सभी करदाताओं का टैक्स आकलन पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपीलें निपटाने का मासिक लक्ष्य भी तय किया है।

विज्ञापन


विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्तों को भेजे पत्र में पीसी मोदी ने कहा है कि कई करदाता विवाद से विश्वास योजना में आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें खुद पर बन रही कर देनदारी की सही सूचना का इंतजार है। लिहाजा सभी करदाताओं का टैक्स आकलन 31 अगस्त, 2020 तक पूरा कर अधिकारी ई-फाइलिंग पोर्टल या ई मेल के जरिये अपीलों का निपटान करें।

विवाद से विश्वास योजना के तहत आने वाले करदाताओं की मांग और कर भुगतान की गणना या रिफंड से जुड़े कामकाज भी प्राथमिकता से निपटाए जाएं। कर आकलन का काम सभी करदाताओं के लिए किया जाए, चाहे उन्होंने विवाद से विश्वास योजना का विकल्प चुना हो या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें