लोक लुभावन विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को रिझाने का तरीका नया नहीं है। लेकिन विज्ञापन क्षेत्र की नियामक भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) कंपनियों के भ्रामक विज्ञापन को लेकर काफी सख्त हो गई है।
ये भी पढ़ें- भ्रामक विज्ञापन दिखाने पर होगी 3 साल की सजा, सरकार ने किया प्रावधान
एप्पल, कोका-कोला इंडिया, भारती एयरटेल सहित कई अन्य बड़ी कंपनियां ASCI के निशाने पर हैं। ASCI ने 143 विज्ञापनों को लेकर उनके विज्ञापनदाताओं की खिंचाई की है।
मोबिक्विक, एचयूएल, निविया, अमूल, ओपेरा, स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक और पेरनोड रिकॉर्ड उन कंपनियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ ASCI को कस्टमर कंप्लेंट्स काउंसिल से 191 शिकायतें मिली हैं।
ASCI ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में 102, शिक्षा क्षेत्र में 20, व्यक्तिगत देखभाल के मामले में 7, खाने और पीने के सामानों के क्षेत्र में 6 और अन्य श्रेणियों से 8 विज्ञापनों के शिकायत को सही पाया।
ये भी पढ़ें- डैटसन रेडिगो के 'भ्रामक विज्ञापन' पर निसान की खिंचाई
ASCI के अनुसार एप्पल इंडिया को अपने उत्पाद आईफोन 7 के विज्ञापन में गलत तस्वीर का इस्तेमाल करते पाया गया।
इसके अलावा ASCI ने कोकाकोला इंडिया के थम्प्स-अप कैंपेन के खिलाफ शिकायत मिली। इस विज्ञापन में एक बाइक सवार सड़कों पर खतरनाक स्टंट करता दिखाया गया। ये विज्ञापन खतरनाक स्टंट को प्रोत्साहन देता है।
इस पर कोकाकोला के प्रवक्ता ने कहा कि ASCI के सुझावों के अनुसार हमने अपने टीवी विज्ञापन में सुधार कर लिया है।