फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक ने बांटा 15 करोड़ रुपये का लोन, गोद लिए पांच गांवों में बहेगी विकास की बयार

Wed, 05 Feb 2020 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक ने बांटा लोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन संजय प्लेस स्थित अवध बेंक्वेट हॉल में किया। इसमें 15.36 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए गए। बैंक ने पांच गांव भी विकास के लिए गोद लिए हैं।
विज्ञापन


कैंप में आर्यावर्त बैंक की 50 शाखाओं में किए गए लोन के आवेदकों को ऋण वितरित किया गया। कैंप का उद्घाटन संयुक्त मजिस्ट्रेट नंद किशोर आईएएस ने किया। बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर प्रियव्रत पटनायक, लीड बैंक से अंकित सहगल, पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक केबी कटियार की मौजूदगी में कई योजनाओं के लाभार्थियों को लोन दिया गया। महिलाओं और दिव्यांगों को लोन देने में प्राथमिकता दी गई।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर, विशिष्ट अतिथि प्रियव्रत पटनायक, आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय राठी ने विचार रखे। कार्यक्रम में महेंद्र स्वरूप, विशाल सिंह, तृप्ति चतुर्वेदी, विशाल सेठी, अरविंद पांडेय, सोनवीर सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे। संचालन ऋषि शर्मा ने किया। धन्यवाद वरिष्ठ प्रबंधक मणिकांत कुलश्रेष्ठ ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें