फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध- मक्खन बेचने के बाद AMUL का नया कदम, बेचेगा फ्रेंच फ्राइज, टिक्की और समोसा

Sun, 01 Oct 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
amul
विज्ञापन
देश भर में दूध, मक्खन सहित इससे बने उत्पादों को बेचने वाला अमूल अब आलू के सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी अब आलू किसानों की मदद करने के लिए इससे बने उत्पादों को बनाकर के बेचेगी। इसके लिए अमूल ब्रांड से देशभर में उत्पाद बनाने वाली  कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


दिवाली से पहले मार्केट में लॉन्च होंगे ये प्रॉडक्ट
कंपनी दिवाली से पहले पूरे देश में अपने फ्रोजन फ्रेंच फ्राइस, आलू टिक्की और समोसे उतार देगा। कंपनी इन प्रॉडक्ट को तैयार करने के लिए किसानों से सीधे आलू खरीदेगी। शुरुआत में केवल गुजरात के किसानों से आलू खरीदा जा रहा है।

पढ़ें- जल्द ही बाजार में बिकेंगे अमूल के पैटिस और समोसे

इसके लिए रोजाना गुजरात के डीसा जिले के 2 हजार किसानों से 1 लाख किलो आलू  खरीदना शुरू कर दिया है। जीसीएमएमएफ के एमडी आर एस सोढ़ी ने बताया कि इसके लिए कंपनी ने मेहसाणा में एक फैक्ट्री भी तैयार कर ली है। 
विज्ञापन


इसलिए उठाया ये कदम
अमूल ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि आलू किसानों को उनकी पैदावार का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। अमूल किसानों की मदद के लिए इस सेगमेंट में उतर रहा है। हालांकि जो भी इस तरह के प्रॉडक्ट बनेंगे उनका प्राइस प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले 15 से 20 फीसदी सस्ता होगा। 

देश में होती है दूध की सबसे ज्यादा खपत
देश में दूध की सबसे ज्यादा खपर पूरे विश्व के मुकाबले सबसे ज्यादा है। सोढ़ी ने कहा कि अगले महीने तक पूरे देश में अमूल के फ्रोजन आलू प्रॉडक्ट मिलने लगे हैं। इसके लिए कंपनी ने अपना पूरा इंफ्रास्ट्रकचर तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें