फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के साथ बिना शर्त वार्ता को तैयार अमेरिका, ट्रंप की नई डील की कोशिश

Tue, 04 Jun 2019 06:15 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, बेल्लिनजोना, स्विटजरलैंड
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
ईरान के साथ लगातार तनावपूर्ण संबंध के बाद अब अमेरिका के रुख में बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन बिना पूर्व शर्तों के ईरान से बातचीत को तैयार है। रविवार को स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री के साथ संवाददाता सम्मलेन में पॉम्पियो ने यह बयान दिया। इससे पहले पिछले हफ्ते खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि वह बिना सत्ता परिवर्तन के ईरानी नेतृत्व से वार्ता को तैयार हैं।    
विज्ञापन


पहले पॉम्पियो ईरान के प्रति सख्त रुख दिखाते रहे थे लेकिन अब उनका रुख नरम हुआ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम बिना पूर्व शर्तों के वार्ता के लिये तैयार हैं। हालांकि, ईरान की गलत गतिविधियों के खिलाफ अमेरिका के प्रयास जारी रहेंगे।’ इससे पहले पॉम्पियो ने कहा था कि जब तक ईरान अमेरिका की दर्जनभर मांगों की पालना नहीं करेगा, तब तक उस पर प्रतिबंध नहीं हटाए जाएंगे। वहीं, अब उनका कहना है कि अमेरिका की ये मांगें पूर्व शर्तों की बजाय आपसी बातचीत का हिस्सा हो सकती है। उधर, ईरान का नेतृत्व इन मांगों को खारिज करता रहा है। 
 

पैदा हुए थे युद्ध जैसे हालात


गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कुछ हफ्तों में तनाव ज्यादा बढ़ा है और दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात भी दिख रहे थे। भले ही अमेरिका के सुर बदले दिख रहे हों लेकिन ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध ज्यादा सख्त किए हैं। हाल ही में पारस की खाड़ी में अमेरिका ने 1500 अतिरिक्त सैनिक तैनात किए और ईरान के खिलाफ सैन्य रणनीति में परिवर्तन किया था। 
विज्ञापन


ट्रंप की नई डील की कोशिश

जानकार मानते हैं कि भले ही ट्रंप ने ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बना रखा हो लेकिन वह उसे परमाणु हथियार निर्माण से दूर रखने के लिए नई डील की तलाश में हैं। मध्यपूर्व और अमेरिकी-ईरान मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ तनाव कम करने की कोशिश करता दिख रहा है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें