चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार सालों का अगर हिसाब देखें तो किसानों की वास्तविक आय में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार द्वारा वायदा किया गया था कृषि उपज का न्यूंतम समर्थन मूल्य 1.5 गुणा (एमएसपी) देने का वादा किया गया था। इसके पूरा न कर पाने की वजह से पिछले चार सालों में किसानों का 6 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।
किसानों के पास होगा पैसा तो इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट
चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसानों के पास खर्च करने के लिए पैसा आएगा तो इकोनॉमी को काफी बूस्ट मिलने की संभावना है। सरकार को एमएसपी बढ़ाने पर भी बजट में फैसला लेना चाहिए ताकि किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो और वो भी अपनी इच्छाओं को पूरा कर लें।