फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमई ब्रांड स्ट्रेटजी 2020: ब्रांडिंग से लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है प्रोडक्ट

Sun, 09 Feb 2020 03:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बिजनेस एक्सपर्ट प्रो. मुकेश पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के एसएमई ब्रांड स्ट्रेटजी 2020 में शहर के कारोबारियों को विशेषज्ञों ने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के गुर बताए। विशेषज्ञ ने बताया कि एक प्रोडक्ट ब्रांडिंग से न केवल अपनी खास पहचान बना लेता है बल्कि लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। ग्राहकों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने के लिए ब्रांडिंग में न्यूज पेपर के महत्व पर रोशनी भी डाली। 
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित होटल होली डे इन में शनिवार की शाम को एसएमई व्यवसायों की ब्रांडिंग और बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘एसएमई ब्रांड स्ट्रेटजी 2020’ में बिजनेस एक्सपर्ट प्रो. मुकेश पांडे ने बताया कि दुनिया की एक तिहाई आबादी भारत और चीन में निवास करती है।

अकेले उत्तर प्रदेश की आबादी जर्मनी से ज्यादा है। भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक है। यहां व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। छोटे व्यवसायी अपने उत्पादों को ब्रांडिंग के माध्यम से ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगरा के कई प्रसिद्ध खानपान के उत्पादों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह खानपान के उत्पाद देशभर में आज ब्रांड बन चुके हैं, इन्होंने सफर की शुरुआत अखबारों में विज्ञापन करके की थी, लेकिन एक खास पहचान बना सके अपनी प्रतिबद्धता और ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए लगातार ब्रांडिंग करने के कारण। 

एसएमई ब्रांड स्ट्रेटजी 2020 में शहर के कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
कीमत नहीं ब्रांड की अहमियत
प्रोफेसर पांडे ने बताया कि किस तरह कीमतें ज्यादा होने के बाद भी लोग खास उत्पाद को चुनना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रांडिंग कोई अलग प्रोसेस नहीं है, यह बिजनेस स्ट्रेटजी का ही हिस्सा है। पहले अपने टारगेट यानी ग्राहकों को चुने और इसके बाद बिग आइडिया पर काम करें। उन्होंने बिग आइडिया को समझाने के लिए कई उदाहरण भी दिए। 

कारोबारियों के सवालों के दिए जवाब
एक्सपर्ट से इस दौरान कारोबारियों ने ब्रांडिंग और बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रमोशन के बारे में कई सवाल पूछे। एक्सपर्ट ने उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि ब्रांडिंग एक दिन की बात नहीं है, ब्रांड को लगातार अपग्रेड करने के लिए इसे लगातार जारी रखना चाहिए। यह भी बिजनेस का हिस्सा है।

सीखने का अवसर
अमर उजाला का ब्रांड स्ट्रेटजी प्रोग्राम बहुत शानदार है। इससे कारोबारियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। -अनुराग बंसल, डायरेक्टर, तनिष्क शोरूम

 
विज्ञापन

अनुभव का फायदा होता है
ब्रांड स्ट्रेटजी जैसे कार्यक्रम बहुत लाभकारी होते हैं। एक्सपर्ट अपने लंबे अनुभव को शेयर करते हैं। इससे निश्चित ही फायदा होता है। डॉ. नरेश शर्मा, न्यूरो स्पेशलिस्ट

ब्रांडिंग के तौर तरीके सीखने और समझने का अच्छा मंच मुहैया कराया अमर उजाला ने। इस तरह के प्रोग्राम होते रहने चाहिए।  -राजेश परमार, केजर डिटरजेंट पाउडर
 
अमर उजाला का ब्रांड स्ट्रेटजी कार्यक्रम बेहद जानकारी वाला रहा। छोटे कारोबारी लाभान्वित होते हैं। -भुवेश अग्रवाल, अंबिका पॉलीट्यूब्स, 

अच्छा अनुभव मिला। अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन करने और अन्य जानकारियों से लाभ मिला है। चंदर दौलतानी, वेंलिटिनो शूज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें