फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: मार्च 2024 तक लगभग 1000 लोगों को नौकरी देगा अकासा एयर, इस साल के अंत तक बड़े विमान ऑर्डर भी

Fri, 24 Mar 2023 08:30 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात महीने पहले उड़ान भरने वाली आकासा एयरलाइन की इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है और संभावित विदेशी गंतव्यों को अभी अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आकासा एयर - फोटो : फेसबुक/आकासा एयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकासा एयर मार्च 2024 के अंत तक लगभग 1000 लोगों को नियुक्त करने और कुल कर्मचारियों की संख्या 3,000 से ज्यादा करने की योजना बना रही है, क्योंकि एयरलाइन अपने बेड़े के साथ-साथ मार्गों का विस्तार करना जारी रखे हुए है। कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सात महीने पहले उड़ान भरने वाली आकासा एयरलाइन की इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है और संभावित विदेशी गंतव्यों को अभी अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। अकासा एयर के संस्थापक दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा कि एयरलाइन इस साल के अंत तक तीन अंकों के विमान का ऑर्डर देगी।

यह भी पढ़ें: गोवा, अहमदाबाद के लिए नई उड़ानें 26 से, अकासा एयरलाइन लखनऊ से शुरू करेगी सीधी विमान सेवा
विज्ञापन


इसने 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया है, और उनमें से 19 पहले से ही अपने बेड़े में हैं। 20वां विमान अप्रैल में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद यह विदेशों में उड़ान भरने का भी पात्र होगा। अगले वित्त वर्ष में इसका लक्ष्य अपने बेड़े में 9 और विमानों को जोड़ना है, जिससे इसका कुल आकार 28 हो जाएगा। वर्तमान में, यह हर दिन 110 उड़ानें संचालित करता है।

दुबे ने इसी हफ्ते इंटरव्य में कहा था, 'आज हमारे पास 2,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं, उनमें से करीब 1100 पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट हैं और अगले वित्त वर्ष के अंत तक हमारे पास संभवत: करीब 3,000 से अधिक कर्मचारी होंगे। उनके मुताबिक, हायरिंग हमेशा पहले से की जाती है। उन्होंने कहा, हमारे पास आज भले ही विमान नहीं है, लेकिन हमें उन विमानों के लिए किराये पर लेना होगा जो तीन महीने बाद सड़क पर होंगे। लोगों को प्रशिक्षित करना होगा। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वायरस महामारी के बाद लोगों को काम पर रखना एक चुनौती है, दुबे ने कहा कि एयरलाइन भाग्यशाली है कि वह अच्छी प्रतिभाओं को आकर्षित करने में सक्षम है। हमें बस कर्मचारी-केंद्रित बने रहने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि हम अच्छी प्रतिभाओं को आकर्षित करने में सक्षम बने रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें