50 हजार करोड़ से अधिक के लोन से ऊबरने के लिए एयर इंडिया जल्द ही मुंबई में स्थित दो प्रॉपर्टी को बेचने जा रही है। इससे उसको 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। एयर इंडिया अपनी ये दोनों प्रॉपर्टी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को बेचने जा रहा है, जिसके लिए बातचीत पूरी हो गई है।
एयर इंडिया को जल्द बेचेगी सरकार
जहां एक तरफ एयर इंडिया को बेचने के लिए सरकार ने अपनी तैयारी कर ली है, वहीं कंपनी भी अपनी ऐसी संपत्तियां बेच रही है, जो कि लंबे समय से खाली पड़ी हैं। लेकिन अभी तक एयर इंडिया इस तरह से मात्र 90 करोड़ रुपये जुटा सकी है।
पढ़ें- नीति आयोग ने 15 दिन में तैयार किया एयर इंडिया के मेकओवर का ब्लू प्रिंट
मुंबई में कंपनी ने अपने चार फ्लैट एसबीआई को बेच दिए हैं। ये प्रॉपर्टी दक्षिण मुंबई के पेद्दार रोड पर स्थित हैं। कंपनी के पास देश और विदेश में कई सारी आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी खाली पड़ी हैं।
वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट (डीआईपीएएम) ने अखबार में विज्ञापन देकर के सलाहकार नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे थे। इन आवेदन को जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर थी।