फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: 2023 में 5100 केबिन क्रू-पायलटों की भर्ती करेगी एयर इंडिया, 36 विमानों को लीज पर लेने की भी योजना

Fri, 24 Feb 2023 06:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी योजना 2023 में 4,200 नए केबिन क्रू ट्रेनी और 900 पायलटों को नियुक्त करने की है, क्योंकि एयरलाइन नए विमानों को शामिल कर रही है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में एयरलाइन ने इस साल 4,200 से ज्यादा केबिन क्रू और 900 पायलटों की नियुक्ति की योजना बनाई है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब विमानन कंपनी ने बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीद का ऑर्डर दिया है, जिसमें 70 बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

एयर इंडिया का अधिग्रहण जनवरी 2022 में टाटा समूह द्वारा किया गया था। एयरलाइन ने 36 विमानों को पट्टे पर लेने की भी योजना बनाई है। उनमें से दो बी 777-200 एलआर पहले ही शामिल किए जा चुके हैं।

एयर इंडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी योजना 2023 में 4,200 नए केबिन क्रू ट्रेनी और 900 पायलटों को नियुक्त करने की है, क्योंकि एयरलाइन नए विमानों को शामिल कर रही है और अपने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय परिचालन में तेजी से विस्तार कर रही है।  
विज्ञापन


मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच एयरलाइन ने 1,900 से अधिक केबिन क्रू नियुक्त किए। विज्ञप्ति में कहा गया है, पिछले सात महीनों (जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच) में  1,000 से ज्यादा चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है और पिछले तीन महीनों में एयरलाइन ने करीब 500 चालक दल के सदस्यों को उड़ान भरने के लिए रिलीज किया है। 

एयर इंडिया में इनफ्लाइट सर्विसेज के हेड संदीप वर्मा ने कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से एयरलाइन में सांस्कृतिक बदलाव की गति तेज होगी और एयरलाइन पायलटों और रखरखाव इंजीनियरों की भर्ती बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें