फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का 'सावन' धमाका 'स्पेशल' ऑफर, सिर्फ 706 में नाप लो आसमान

Sun, 18 Jun 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
- फोटो : air india
विज्ञापन
सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया घरेलू उड़ानों पर लगातार घटते ग्राहकों की संख्या से परेशान रही है। इसकी वजह एयर इंडिया के टिकटों का महंगा होना रहा है। पर अब सस्ते टिकटों के ऑफर में एयर इंडिया भी उतर आया है। उसने अपना 'सावन स्पेशल' ऑफर पेश करते हुए ग्राहकों से 706 रुपयों की कीमत वाले टिकटों की घोषणा की है। एयर इंडिया की ये पेशकश खास समय के लिए है, और इसके लिए बुकिंग भी खास समय के अंदर करानी होगी।
विज्ञापन


पंजाब: पूरा होगा सस्ती हवाई यात्रा को सपना, 3 महीने में शुरु होगी 'उड़ान'

प्राइजवॉर में विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो से लगातार पिछड़ते रहे एयर इंडिया अब खुलकर मैदान में आ गया है। एयर इंडिया लोकल उड़ानों के लिए मॉनसून सेल ऑफर लेकर बाजार में आई है, और लोकल उड़ानों के टिकटों की कीमत 706 रुपयों से शुरू की है। इस खास ऑफर का फायदा उठाने के लिए 17 जून से 21 जून के बीच फ्लाइट बुक करानी होगी। ये ऑफर्स 1 जुलाई से 20 सितंबर तक यात्रा करने वालों के लिए ही हैं। 

सिर्फ कुछ रुपये खर्च करके तय कर सकेंगे 200 किमी का सफर, वो भी हवाई

एयर इंडिया ने अपने इस धमाकेदार ऑफर की जानकारी ट्विटर पर दी। #Amazing Fare starting INR 706/- only. No one can match. Fly with #AirIndia and start your own adventure. #SaavanSpecial #FlyAI pic.twitter.com/0ztAM7AA7Z — Air India (@airindiain) 17 June 2017
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस साल हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस साल जनवरी से अप्रैल तक पिछले साल के इसी समय की तुलना में 27फीसदी ज्यादा यात्रियों ने हवाई यात्रा की है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया से पहले स्पाइसजेट 'स्पाइसी समर सेल' का ऐलान कर चुका है जिसमें टिकट 799 रुपए से शुरू हैं। इंडिगो कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर 899 रुपए से टिकट दे रहा है। गोएयर के ऑफर्स भी 899 रुपए से शुरू हो रहे हैं। एविएशन सेक्टर में नई एंट्री विस्तारा के ऑफर्स 849 से शुरू हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें