फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पादन सात फीसदी घटा

Thu, 03 Apr 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष के पहले छह महीने में 7 फीसदी घटकर 2.15 करोड़ टन रहा। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चीनी उत्पादक प्रमुख राज्यों में उत्पादन कम हुआ है। इसके चलते इस साल मार्च तक के कुल उत्पादन में गिरावट आई है। पिछले साल की इसी अवधि में चीनी उत्पादन 2.31 करोड़ टन हुआ था।
विज्ञापन


इस्मा की ओर से जारी बयान के मुताबिक कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चालू विपणन वर्ष (अक्तूबर-सितंबर) 2013-14 में मार्च तक उत्पादन में गिरावट आई है। मार्च तक करीब 330 मिलें गन्ना पेराई कर रही थीं। एक साल पहले की समान अवधि में 231 मिलों ने पेराई की थी।
विज्ञापन


इस्मा द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में इस साल मार्च तक चीनी उत्पादन 9 फीसदी गिरकर 70.1 लाख टन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें