6 फरवरी को जहां एक लीटर डीजल 68.39 के स्तर पर था वहीं 12 फरवरी को इसकी कीमत 67.75 रुपये प्रति लीटर पर हो गई है। वहीं 6 फरवरी को मुंबई में जहां एक लीटर पेट्रोल 81.24 रुपये का मिल रहा था, वो 12 फरवरी को गिरकर 80.87 पर आ गया है।
कच्चे तेल में 10 फीसदी की कटौती
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जो कटौती दिखी है, उसमें बड़ी वजह कच्चे तेल का दाम गिरना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 9-10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है, जिसका असर भारत में देखने को मिला है। हालांकि रुपये के कमजोर होने से कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। अगर रुपया मजबूत होता है तो तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम और घटा सकती हैं।