महाराष्ट्र सरकार ने भी गुजरात के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल को 1 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को वैट दर कम करने की अपील करने के बाद, ज्यादातर राज्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी करने का ऐलान कर रहे हैं।
#FLASH Maharashtra Cabinet decides to slash prices of petrol & diesel by Rs.2 & Re.1 respectively, effective from midnight. pic.twitter.com/xj0VRSnNkH
— ANI (@ANI) October 10, 2017
पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने से किया इंकार, नहीं मानी केंद्र सरकार की सलाह
गुजरात बना था पहला राज्य
केंद्र सरकार की अपील पर मंगलवार को सबसे पहले गुजरात सरकार ने इससे पहले सुबह में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में चार फीसदी की कटौती कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा था कि अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया है।
रुपानी ने कहा कि वैट घटने से पेट्रोल की कीमतों में जहां 2.93 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई है, वहीं डीजल के दाम 2.72 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की सलाह को नकारते हुए वैल्यू एडिड टैक्स (VAT) की दरों में कमी करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि उनके राज्य में डीजल-पेट्रोल पर लगा VAT पहले से बाकी राज्यों के मुकाबले कम है।
तब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि कटौती लोगों को राहत देने के लिए है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से पांच प्रतिशत वेट कम करने के लिए कहा था। प्रधान ने कहा था कि लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार 26,000 करोड़ रुपए का वहन कर रही है।