फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से गिरेगी अर्थव्यवस्था, जा सकती हैं 52 फीसदी नौकरियां : सीआईआई

Mon, 06 Apr 2020 07:27 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cii - फोटो : social media
विज्ञापन

महामारी कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 21 दिवसीय लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वेक्षण में 52 फीसदी नौकरियों के जाने का अंदेशा जताया गया है।

विज्ञापन


सीआईआई के करीब 200 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के बीच किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण ‘सीआईआई सीईओ स्नैप पोल’ के मुताबिक मांग में कमी से ज्यादातर कंपनियों की आय में कमी आई है। इससे नौकरियां जाने का अंदेशा है। सर्वेक्षण के अनुसार, चालू तिमाही (अप्रैल-जून) और पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान अधिकांश कंपनियों की आय में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी आने की आशंका है।

घरेलू कंपनियों की आय और लाभ दोनों में इस तेज गिरावट का असर देश की आर्थिक वृद्धि दर पर भी पड़ेगा। 52 प्रतिशत तक नौकरियां कम हो सकती हैं। 47 प्रतिशत कंपनियों में 15 प्रतिशत से कम नौकरियां जाने की आशंका है।

उद्योगों के संचालन पर गहरा असर

80 फीसदी कंपनियों ने दावा किया है कि मौजूदा वक्त में उनका सामान या इनवेंटरी ऐसे ही पड़ा हुआ है। हालांकि 40 फीसदी से अधिक कंपनियों ने उम्मीद जताई है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी उनका स्टॉक एक महीने के लिए पर्याप्त है जोकि यह दिखाता है कि लॉकडाउन के बाद भी मांग में मंदी रहेगी।

विज्ञापन


सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी का कहना है कि सरकार इंडस्ट्री के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकती है और इसे फास्ट ट्रैक मोड पर लागू किया जा सकता है क्योंकि लॉकडाउन को अचानक लागू किए जाने से उद्योगों के संचालन पर गहरा असर पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें