फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में दावा, महामारी के डर से 90 फीसदी लोग खर्च में बरत रहे सतर्कता

Fri, 25 Sep 2020 04:49 AM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

12,000 लोगों से बातचीत पर आधारित है स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का यह सर्वे
 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क पहन काम पर लौटा एक कुली। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से रोजगार व आर्थिक सुधार को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। इसका असर लोगों के खर्च पर भी दिखने लगा है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सर्वे के मुताबिक, महामारी के डर से हर 10 में से 9 भारतीय यानी 90 फीसदी लोग खर्च करने में सतर्कता बरत रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा 76 फीसदी मानते हैं कि महामारी ने उन्हें खर्चों पर सोचने को मजबूर किया है। वैश्विक स्तर पर 62 फीसदी लोग ऐसा सोचते हैं। इसके अलावा, 80 फीसदी भारतीय बजट बनाने वाले साधन इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर ऐसे उपाय कर रहे हैं, जिसमें एक सीमा के बाद उनकी कार्ड से खर्च पर रोक लग सके। 78 फीसदी भारतीयों ने कहा कि वे ऑनलाइन खरीदारी पसंद करेंगे। 

महामारी के पहले की तुलना में भारत समेत दुनिया में ग्राहक अब किराना, स्वास्थ्य, डिजिटल उपकरणों जैसे बुनियादी वस्तुओं पर खर्च कर रहे हैं। यह सर्वे 12 देशों भारत, चीन, ब्रिटेन, हांगकांग यूएई, केन्या, यूएस, मलयेशिया, सिंगापुर, ताइवान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के 12,000 लोगों से बातचीत पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें