फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पहले टॉफी के बराबर थी शेयर की कीमत, अब 90 हजार प्रतिशत मिला रिटर्न

Wed, 07 Dec 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसान जब भी निवेश करता है तो उसका मकसद ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल करना होता है। अगर कोई टॉफी की कीमत के शेयर में निवेश करे और उसे 90 हजार प्रतिशत अधिक रिटर्न मिल जाए, तो उसे लॉटरी लगना ही कहा जाएगा। 
विज्ञापन


शायद आपको यकीन न हो, लेकिन शेयरों की कीमत के एक विश्लेषण में सामने आया है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 5 शेयरों की कीमत दिसंबर 2006 के मुकाबले अब तक 91 हजार प्रतिशत बढ़ गई।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इन 10 सालों में सिंफनी के शेयरों में हुई। 5 दिसबंर को इनके दाम 90,677% बढ़कर 1,180 रुपये प्रति शेयर हो गई। 29 दिसंबर, 2006 को सिंफनी के शेयर के दाम 1.30 रुपये की टॉफी के बराबर थी।
विज्ञापन


जिन लोगों ने दिसंबर 2006 में सिंफनी के इन शेयरों में 10,000 रुपये निवेश किए होंगे अब उनके पास 90.77 लाख रुपया होगा। इन शेयरों में बढ़ोतरी से अब वे लोग 3 बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें