औसतन 28 हजार डीलर्स द्वारा जीएसटी 3 बी रिटर्न दाखिल किया गया है। यह आंकड़ा कुल डीलर्स का 70 फीसदी है। जो शेष रह गए हैं, उन पर विलंब शुल्क लगेगा। - राकेश श्रीवास्तव, एडिशनल कमिशनर ग्रेड-1 राज्य जीएसटी विभाग
नौ तारीख का रखें ध्यान
पांच जुलाई तक मार्च 2020 अवधि की विवरणी जानी थी। अब इसी माह की नौ तारीख को अप्रैल माह के रिटर्न जाएंगे। लिहाजा, कारोबारी समय का ध्यान रखें। - सीए सौरभ अग्रवाल, जीएसटी विशेषज्ञ