फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: समुद्र की गहराई में पहली बार दिखी अनोखी शार्क, नई प्रजाति को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Tue, 23 Jun 2026 08:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने पापुआ न्यू गिनी के तटीय इलाके में एक अनोखी शार्क की खोज की है। यह शार्क समुद्र में तैरने के साथ ही चल भी सकती है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में कई दिलचस्प जानकारियां दी हैं। 
विज्ञापन
समुद्र की गहराई में पहली बार दिखी अनोखी शार्क - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने एक अनोखी और खतरनाक शार्क की खोज की है। यह समुद्र में तैरने के साथ-साथ चल भी सकती है। पापुआ न्यू गिनी के तटीय इलाके में शार्क की यह प्रजाति मिली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नई प्रजाति वॉकिंग शार्क है। यह अपने पेक्टोरल फिन (सामने वाले पंख) का पैरों की तरह इस्तेमाल करती है। यह कम पानी और कोरल रीफ पर चलती है। 

विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी के मिल्ने बे इलाके में स्थानीय लंबे समय से इस अनोखी शार्क देख रहे हैं, जिसे स्थानीय भाषा में काडेडेकेडेवा कहा जाता है। इसका मतलब डॉग शार्क या आलसी शार्क है। वैज्ञानिकों ने अब इसकी औपचारिक पहचान की है और एक नई प्रजाति घोषित कर दिया है। 

वैज्ञानिकों ने ऐसी की पहचान

यह शार्क हेमिस्सिलियम जीनस प्रजाति की है। इसे आमतौर पर वॉकिंग शार्क या एपॉलेट शार्क कहते हैं। अभी तक वैज्ञानिकों ने इस समूह की 9 प्रजातियां खोजी थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 10 हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने इस नई प्रजाति का नाम Hemiscyllium dudgeonae रखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक क्रिस्टीन डजियन के सम्मान में यह नाम रखा है। 
विज्ञापन


US-Iran: क्या अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को रहस्यमयी एलियन ने मार गिराया था? ईरान को लेकर पायलट के दावे से सनसनी

वह इसकी पहचान करने वाली शोध टीम में शामिल थीं। वैज्ञानिकों की एक टीम को मार्च 2025 में मिल्ने बे के समुद्री इलाके में सर्वे के दौरान एक मीटर गहरे पानी में यह शार्क दिखी थी। यह टीम पहले किसी अन्य प्रजाति की खोज कर रही थी, लेकिन इस शार्क के रंग और शरीर पर बने निशान बाकी वॉकिंग शार्क से अलग दिख रहे थे। इसके बाद टीम ने कई और सैंपल इकट्ठा किए और डीएनए की जांच की। इसमें पुष्टि हुई कि पहले से परिचित किसी भी वॉकिंग शार्क से बिल्कुल अलग है। 

Larry The Cat: ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी, आखिर कौन है लैरी

इस शार्क की खासियत है कि वॉकिंग शार्क अपने पेक्टोरल और पेल्विक फिन की सहायता से समुद्र की सतह पर आगे बढ़ती है। लो टाइड के दौरान यह कम पानी, कोरल रीफ और समुद्री घास वाले आसानी से घूमती है। यह तल पर रहने वाले छोटे जीवों और इनवर्टीब्रेट्स को मुख्य तौर खाती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें