फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में फिर एक बाबा ने जड़ दिया युवक को थप्पड़, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Fri, 31 Jan 2025 03:34 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महाकुंभ मेले में एक यूट्यूबर को बाबा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यूट्यूबर बाबा की नकल करते हुए नजर आ रहा है, जिससे गुस्साए बाबा उसे थप्पड़ मार देते हैं।
विज्ञापन
बाबा का नकल करता हुआ युवक - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ मेले में आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से करोड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस महाकुंभ मेले से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एक बाबा एक यूट्यूबर को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी महाकुंभ के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें बाबा लोग यूट्यूबरों की पिटाई कर रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
दरअसल, महाकुंभ में एक तरफ लोग जहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं कुछ यूट्यूबर हाथ में मोबाइल फोन थामे वीडियो बनाकर फेमस होने की जुगत में लगे हैं। 'एक्स' (ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने बाबा की नकल करने की कोशिश की और उसे एक थप्पड़ मिला।' बाबा ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा, वह एक यूट्यूबर है और हवा में एक हाथ उठाकर महाकाल गिरी बाबा की नकल करके कंटेंट क्रिएट करने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में नजर आ रहा है कि यूट्यूबर बाबा के बराबर में चल रहा है और उनकी नकल कर रहा है। इससे गुस्साए बाबा अचानक उसे थप्पड़ मार देते हैं। थप्पड़ लगते ही यूट्यूबर का मुंह बंद हो जाता है और वह चुपचाप वहां से चला जाता है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: बिना लागत के महाकुंभ मेले में युवक ने कमाए 40 हजार रुपये, आइडिया जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग बाबा के थप्पड़ मारने की वजह पूछ रहे हैं, तो कुछ इसे सही बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यूट्यूबर बाबा की नकल करके उनका अपमान कर रहा था, इसलिए उसे थप्पड़ मारना सही है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि बाबा को इस तरह से हिंसक नहीं होना चाहिए था। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें