वीडियो के शुरू में चोर की पिटाई हो रही है। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद चोर भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उसे पकड़ लेते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो परिसर में एक शख्स जेबकतरे को पीट रहा है, लेकिन वो वहां भाग निकलता है। चोर की पिटाई कर रहे अंकल उसका पीछा करते हैं। तब वहां मौजूद लोग सिक्योरिटी गार्ड को बुला लेते हैं। ऐसे में वीडियो बना रहा बंदा अकंल से पूरा मामले की जानकारी लेता है।
सीढ़ियों से उतर रहे हैं एक अंकल बताते हैं कि जेबकतरा उनका फोन छीन रहा था, लेकिन अंकल बहादुरी दिखाते हैं और अपना फोन उस जेबकतरे से छीन लेते हैं। अब चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां से भागने के बाद चोर मेट्रो स्टेशन पर ही सीढ़ियों के नीचे छिप जाता है।
Viral Video: केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ कुछ ऐसा, बर्थडे बॉय का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो
इसके बाद वहां पर दो सिक्योरिटी गार्ड पहुंचते हैं और उसे पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं। मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का अंकल नाम पूछते हैं, तो गुस्से में जवाब देता है। फिर अंकल एक थप्पड़ मारते हैं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उन्हें ऐसा करने से रोकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि अब मेट्रो में भी हम सुरक्षित नहीं हैं और ये सब हो रहा है। डीएमआरसी की यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही है। एक शख्स ने लिखा है इस खूब पीटो, क्योंकि ये इसी के लायक है। मेट्रो में चोरी को लेकर अधिकतर लोग डीएमआरसी द्वारा उठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर @advpkofficial नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा है कि देखिए कैसे मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर? दिल्ली मेट्रो में रहे सतर्क।