फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ धमाका, बर्थडे बॉय का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो

Wed, 25 Mar 2026 01:41 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान केक पर स्पार्कल कैंडल जलाते ही कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आप हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ धमाका - फोटो : @ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Birthday Celebration Funny Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जन्मदिन से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान केक पर स्पार्कल कैंडल जलाते ही कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आप हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन

Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोग अपने साथी का जन्मदिन मनाने की तैयारी करते दिखते हैं। केक काटने के लिए उसके ऊपर स्पार्कल कैंडल लगाई जाती है। लेकिन असली मजा तब आता है, जब कैंडल जलाते ही केक धमाके के साथ फट जाता है। केक फटते ही वहां मौजूद हर आदमी हैरान रह जाता है। वीडियो में सबसे मजेदार पल बर्थडे बॉय का चेहरा होता है, क्योंकि उसे समझने का मौका ही नहीं मिलता कि हुआ क्या था?

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। 30 सेकेंड से भी कम समय के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

 

सबसे बड़ी बात यह है कि स्पार्कल कैंडल की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, विस्फोट सीधे उसके चेहरे पर लग सकता था। ऐसे हादसे में आंखें, चेहरा या बाल भी गंभीर रूप से जल सकते थे। वीडियो देखकर साफ महसूस होता है कि बर्थडे सेलिब्रेशन का यह पल खतरनाक हादसे में भी बदल सकता था।

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन पहली बार देख रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- केक सबको बराबर बंट गया। 

Viral Video: शख्स ने बिना छुए बजा दी मंदिर की घंटी, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग


Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

बता दें कि स्पार्कल कैंडल को जन्मदिन और पार्टियों में केक सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये जलने पर अनार की तरह चमकदार चिंगारियां छोड़ती हैं, जो आमतौर पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक जलती हैं। इन्हें सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इनमें बारूद या तेज जलनशील पदार्थ होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें