फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने जन्मदिन पर ट्रेन में अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेशन, बोगी के सभी यात्रियों को दी पार्टी

Sat, 14 Jun 2025 06:11 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दोस्त के जन्मदिन पर ट्रेन के यात्रियों को प्यार से केक, समोसा, चिप्स और चॉकलेट बांटता दिख रहा है, जिसे आपको भी देखना चाहिए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू लेते हैं। ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला वीडियो आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जो दिखाता है कि छोटी सी खुशी भी कितनी बड़ी बन सकती है। यह वीडियो एक युवक का है, जिसने चलती ट्रेन में अपने जन्मदिन का जश्न इतने अनोखे और आत्मीय तरीके से मनाया कि हर कोई उसका कायल हो गया।

विज्ञापन


इस वीडियो में, युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर ट्रेन के बोगी में सभी सहयात्रियों को भी बड़े प्यार से केक, वेफर्स, समोसे और चॉकलेट बांटता दिख रहा है। यह दृश्य देखकर एक सहयात्री इतना प्रभावित हुआ कि उसने तुरंत इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। इस यात्री ने वीडियो साझा करते हुए अपनी बचपन की यादें ताजा कीं, जब सामूहिक खुशियां मनाने का चलन आम था। यह वीडियो अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो दर्शाता है कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें- Zara Hatke: खतरनाक और जहरीले सापों को भी खा जाते हैं ये पक्षी, पलक झपकते ही कर लेते हैं शिकार
विज्ञापन





क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक युवक अपनी ट्रेन की बोगी में उत्साह से भरा हुआ है। वह अपने दोस्त के साथ मिलकर जन्मदिन की खुशी में सभी यात्रियों को शामिल करता है। वह केक काटता है और सभी को टुकड़े बांटता है। इसके साथ ही, समोसे, चिप्स और चॉकलेट भी यात्रियों में बांटे जाते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला यात्री कहता है, “इस बंदे का बर्थडे था, और इसने पूरी ट्रेन में पार्टी कर दी। ऐसी पार्टी कि बचपन की यादें ताजा हो गईं- केक, समोसा, चिप्स और चॉकलेट। आज का सफर सचमुच यादगार बन गया।” बोगी में मौजूद लोग तालियां बजाते और हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: प्लेन क्रैश होने के बाद सब कुछ हो गया खाक, लेकिन सुरक्षित मिली भगवत गीता, वीडियो वायरल

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर पुराने दिन याद आ गए, जब जन्मदिन की पार्टियों में यही सब मिलता था।" एक अन्य ने कहा, "किस रूट पर मिलते हैं ऐसे प्यारे लोग" कई लोगों ने इसे "बचपन की सादगी" का प्रतीक बताया। कुछ ने मजाक में कहा, "ऐसी ट्रेन में मुझे भी सफर करना है!" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 3 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Door of Death: इस दरवाजा को कहा जाता था 'मौत का गेट', रूह कंपा देने वाली ऐसी जगह, जानिए क्या है खौफनाक कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें