फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार द्वीपों से बना वो देश, जिसकी रोचक बातें कर देंगी आपको हैरान

Sun, 12 Apr 2020 06:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17 हजार द्वीपों से बना देश - फोटो : Pixabay
दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनकी पहचान ही कुछ अलग होती है। जैसे जापान परमाणु बम गिराए जाने की वजह से दुनियाभर में मशहूर है तो अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहचान बिल्कुल अनोखी है। यह दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यहां की लगभग 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडोनेशिया - फोटो : Pixabay
इस देश का नाम है इंडोनेशिया। एशियाई महाद्वीप के इस देश में छोटे-मोटे द्वीपों को मिलाकर करीब 17 हजार द्वीप मौजूद हैं, जिसमें सुमात्रा, जावा, बोर्नियो, सुलावेसी और न्यू गिनी शामिल हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है जबकि सबसे ज्यादा आबादी वाला दुनिया का चौथा देश। एक अनुमान के मुताबिक, इस वक्त इंडोनेशिया की जनसंख्या करीब 27 करोड़ है।  
विज्ञापन

3 of 5
इंडोनेशिया का एक वॉटरफॉल - फोटो : Pixabay
भारतीय पुराणों में भी इंडोनेशिया का उल्लेख मिलता है। वहां इसका नाम दीपांतर भारत (यानी सागर पार भारत) है।  यूरोप के लेखकों ने करीब 150 साल पहले इसे इंडोनेशिया नाम दिया था, जो धीरे-धीरे लोकप्रिय हो गया। इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री 'की हजर देवान्तर'‎ पहले देशी थे, जिन्होंने अपने राष्ट्र के लिए इंडोनेशिया नाम का इस्तेमाल किया था। 

4 of 5
इंडोनेशिया का बौद्ध मंदिर - फोटो : Pixabay
ईसा पूर्व चौथी शताब्दी से ही इंडोनेशिया द्वीपसमूह दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र रहा है। बुनी या मुनि सभ्यता यहां की सबसे पुरानी सभ्यता है, जो हिंदू और बौद्ध धर्म मानते थे और ऋषि परंपरा का अनुकरण करते थे। हालांकि 13वीं शताब्दी के आते-आते यह एक मुस्लिम देश बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडोनेशिया का एक ज्वालामुखी - फोटो : Pixabay
इंडोनेशिया में 400 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इस वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसके अलावा यहां वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविध प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा फूल 'रैफ्लेशिया' भी इसी द्वीप पर पाया जाता है। इस फूल का वजन 10 किलोग्राम तक हो सकता है। इसके अलावा यहां कोमोडो ड्रैगन नाम की विशाल छिपकली की प्रजाति भी निवास करती है। यह लंबाई में तीन मीटर तक बड़े सकते हैं और इनका वजन 70 किलो तक होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें