फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के अंदर बना अनोखा म्यूजियम, सेना के टैंक से लेकर हेलीकॉप्टर तक सब हैं यहां

Sat, 27 Jul 2019 11:28 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, जॉर्डन - फोटो : Facebook/Mohamed Qatawneh Captain
विज्ञापन

क्या कभी आपने समुद्र के अंदर सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर और जहाज देखे हैं? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन अब आपके पास ये सारी चीजें देखने का मौका है। दरअसल, जॉर्डन में अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है, जिसमें सेना के युद्धक टैंक, सैन्य एंबुलेंस, हेलिकॉप्टर, युद्धक विमान, क्रेन और एंटी एयरक्राफ्ट समेत कुल 19 तरह के सैन्य उपकरण रखे गए हैं।

विज्ञापन

यह अनोखा म्यूजियम अकाबा के तट पर लाल समुद्र में 28 मीटर यानी 92 फीट की गहराई में बना है। इसे बनाने में महज सात दिन का समय लगा है। अकाबा स्पेशल इकोनॉमिक जोन अथॉरिटी के मुताबिक, टैंकों और जहाजों को यहां लाने से पहले समुद्र में मौजूद सभी तरह की खतरनाक सामग्री को हटा दिया गया था। 

इस अनोखे म्यूजियम को बनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्री जीवों के साथ-साथ सैन्य धरोहर को भी कुछ अलग अंदाज में दिखाना है। यहां आकर लोग अलग तरह का रोमांच महसूस कर सकते हैं।  
विज्ञापन

दुनिया के इस पहले अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम तक बोट के जरिए पहुंचा जा सकता है। जो लोग पानी के अंदर नहीं जाने चाहते, वो इस म्यूजियम को कांच से बने नावों में बैठकर ऊपर से ही देख सकते हैं और जो लोग इसे अंदर से देखना चाहते हैं, उनके लिए स्कूबा डाइविंग ड्रेस की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए लोग समुद्र के अंदर जाकर सैन्य उपकरणों को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें