फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चोर बंदूक लेकर धमकाता रहा, शख्स बीयर बार में बैठा सिगरेट सुलगाता रहा

Sun, 08 Sep 2019 09:47 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया का सबसे कूल आदमी - फोटो : Facebook/John Kimack
विज्ञापन

जब कोई आपके माथे पर बंदूक सटा दे और कहे कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है पर्स, मोबाइल सब निकाल कर दे दो तो आप क्या करेंगे। जाहिर है आप बिना कुछ सोचे-समझे सारी चीजें निकाल कर तुरंत उसे दे देंगे, क्योंकि उसके पास बंदूक है, वो आपको पल भर में मौत की नींद सुला सकता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग एक बार में बैठे हुए हैं, तभी वहां बंदूक लिए एक चोर आ जाता है। यह देखकर सारे लोग नीचे की तरफ छुप जाते हैं, सिवाए इस शख्स के, जो बंदूक की परवाह न करते हुए आराम से बैठा बीयर पी रहा है और मोबाइल चला रहा है। चोर ने इस दौरान उसका फोन छीनने की कोशिश भी की, लेकिन उसने दिया नहीं। इसके बाद चोर उसे छोड़कर काउंटर के अंदर चला जाता है और पैसे ढूंढने लगता है, लेकिन जब उसे वहां कुछ नहीं मिलता तो वो फिर उस शख्स के ऊपर बंदूक तान देता है, लेकिन उसे तो जैसे इसकी कोई परवाह  ही नहीं। वो आराम से बैठा सिगरेट सुलगाता है और पीने लगता है। 
विज्ञापन

यह घटना अमेरिकी के एक बीयर बार की है। इस वीडियो को जॉन किमाक नामक शख्स ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है, जिसे अब तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद चोर को पकड़ लिया गया गया है। वहीं सिगरेट सुलगाने और बिना डरे आराम से बैठकर बीयर पीने वाले उस शख्स को लोग दुनिया का सबसे कूल आदमी बताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें