फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस की जेल में कैदियों के साथ होता है ये सब, वायरल हुई तस्वीरें

Fri, 16 Dec 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : mirror
दुनिया में कई ऐसी जेलें हैं जहां रहकर लोगों की सजा और भी ज्यादा दर्दनाक हो जाती है। ऐसी एक जेल फिलीपीन्स में भी मौजूद है जहां कैदी जीते जी मरने को मजबूर हैं। देखिए हैरान कर देने वाली तस्वीर।
विज्ञापन

2 of 6
फिलीपीन्स में 60 साल पहले बनी क्विजोन सिटी जेल में कैदियों को हर रोज मौत का सामना करना पड़ता है। आलम ये है कि यहां कैदी अपनी सजा काटते हुए नहीं मरते बल्कि गंदगी और दम घुटने से इनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
800 कैदियों की इस जेल में 3,800 कैदी बंद हैं। जिस कमरे में केवल 30 कैदियों को रहना चाहिए उस कमरे में 130 से 200 कैदियों को ठूंस दिया जाता है।

4 of 6
इस जेल में जिसको जहां जगह मिलती है वह वहीं जम जाता है। यहां कैदी सिर्फ सीढ़ियों पर ही नहीं सोते बल्कि गंदा खाना खाकर, बिना हवा और रोशनी के जिंदगी जीने को मजबूर है।
 
विज्ञापन

5 of 6

जेल के अंदर बने एक खुले बास्केटबॉल कोर्ट में इन कैदियों को सोने और लेटने के लिए बारी लगानी पड़ती है। यहां तक कि कई कैदियों को तो पुराने कंबलों को झूले की तरह लटका कर उनपर सोना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि फिलीपीन्स में इन दिनों ड्रग्स लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है। यही वजह है कि वहां ऐसे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है जो इस धंधे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें