फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप ने पत्नियों को पतियों से किया दूर, बीवियां कर बैठी ये काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
तकरीबन महीनेभर से चले रहे फीफा वर्ल्ड कप मैच ने लाखों को अपना दीवाना बना लिया है। दुनिया भर में लोग फीफा मैच देखने और उसके मजे लेने में बिजी हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक खास तब्का उन पतियों का है जो ऑफिस होने की वजह से दिन में तो मैच नहीं देख पाते लेकिन घर लौटते ही टीवी और इंटरनेट पर चल रहे मैच को देखने के लिए टूट पड़ते हैं।

इचाइनासिटीज में छपी खबर के मुताबिक चीन के शांघाई शहर में रहने वाली महिलाएं अपने पतियों से इसी वजह से कुछ ज्यादा ही परेशान हो गईं।
Trending Videos

नहीं देते वक्त

शांघाई में रहने वाली कई महिलाएं अपने पतियों की इस हरकत से परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके पति टीवी और मैच के चक्कर में उन्हें वक्त नहीं देते।

वो इस बात से खासी नाराज हैं कि महीनेभर से उनके पतियों ने सेक्स नहीं किया है और वो ना हीं अपना कोई भी समय उनके साथ बिताते हैं।

ऐसी परेशान औरतों ने मिलकर मुसीबत की जड़ यानी की वर्ल्ड कप के खिलाफ कुछ अलग करने की सोची।
विज्ञापन

किया जमक‌र विरोध

शांघाई के सेंचुरी ऐवन्यू मेट्रो स्टेशन में तकरीबन दस औरतों ने मिलकर वर्ल्ड कप के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया है।

वो कई घंटों तक पोस्टर और बैनरों की मदद से अपने गुस्से को बाहर निकाल रही थीं।

उनका कहना था कि फीफा ने उन्हें उनके पतियों और ब्वॉयफ्रेंड से दूर कर दिया है, इसलिए वो वर्ल्ड कप के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं हैं।

ऐसी अजीबोगरीब खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें


 


 



















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें