अब तक आपने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत या सबसे सुंदर होटल के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है जिसका तापमान एसी कंट्रोल करता होगा?
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक दुबई के बड़े बिजनेसमेन और वास्तुकारों ने मिलकर एक ऐसे शहर की कल्पना की है जो प्लैन तरीके से बनाया जाएगा और वो एसी की चादर ओढ़े होगा।
ये 48 मिलियन स्कावयर फीट के दायरे में फैला होगा जिसका काम अगले साल गर्मियों में शुरू हो सकता है।