फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीचर को मिला सबसे छोटा स्टूडेंट, गोद में लेकर दिया लेक्चर

Sat, 16 Sep 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
क्या ये कोई एक्सपेरिमेंट था? - फोटो : Ashton Robinson/Facebook
विज्ञापन
अमेरिका में एक प्रोफेसर ने नन्हे से बच्चे को गोद में लेकर बाकी छात्रों को पढ़ाया। जब से इस दिलचस्प घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है लोगों के सवालों की लड़ी लग गई है। कुछ लोगों ने पूछा कि क्या किसी खास टॉपिक को समझाने के लिए प्रोफेसर ने बच्चे को गोद में लेकर पढ़ाया? वहीं, कुछ लोग जानना चाहते हैं कि यह बच्चा खुद प्रोफेसर का तो नहीं?
विज्ञापन


पढ़ें: गोटी बन रेगिस्तान में लूडो खेल रहे पाकिस्तान के ये लड़के, देखें वीडियो

 

इस वजह से बच्चे को गोद में लेकर लिया क्लास

पूरे क्लास को हैरानी भरे नजरों से देख रहा था यह बच्चा - फोटो : Ashton Robinson/Facebook
जिस महिला ने यह वीडियो पोस्ट किया उसका नाम एश्टन रॉबिनसन है और वह टेक्सस यूनिवर्सिटी की छात्रा है। फेसबुक पर क्लिप शेयर करते हुए कहा कि प्रोफेसर के गोद में नजर आ रहा बच्चा उसका है। उसने बताया कि वह सिंगल मदर हैं। कोई बेबी सिटर न मिला तो उसने प्रोफेसर डॉ. हेनरी मूसोमा को मेल किया और कहा कि वह उनकी क्लास अटेंड नहीं कर पाएंगी।

पढ़ें: सांप जैसी हो जाती है बच्ची की चमड़ी, इस बीमारी के कारण लोग बुलाते हैं 'स्नेक गर्ल'

 
विज्ञापन

प्रोफेसर ने मेल का ये जवाब दिया

मेल का जवाब देते हुए प्रोफेसर ने महिला को कहा कि वह लेक्चर मिस न करे और अपने बेटे को क्लास में साथ लेकर आए। जब वह क्लास में गईं तो शिक्षक ने उसका बच्चा अपनी गोद में ले लिया और छात्रों को पढ़ाया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें