फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कस्बे में रहती हैं सिर्फ नौजवान और खूबसूरत लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कभी आप ऐसा सोच भी सकते हैं कि इस दुनिया के किसी कोने में एक ऐसी भी जगह जहां सिर्फ और सिर्फ लड़कियां ही रहती हैं?
विज्ञापन


ये एक ऐसा टाउन है जिसके बारे में बहुत लोगों को नहीं पता। यहां कोई मर्द नहीं रहता और सुंदर से इस टाउन की देखभाल लड़कियां ही करती हैं।

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक साउथ ईस्ट ब्राजील में नोयवा डी कोरडिरो नाम का एक छोटा सा टाउन है। यहां 600 लोग तो रहते हैं, लेकिन लोग का मतलब केवल हसीन लड़कियों से है।

जी हां, इस टाउन में हर लड़के के 18 साल पूरे होते ही उसे टाउन से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में यहां एक भी मर्द नहीं बचते। अब सवाल पैदा होता है कि 18 साल के लड़के भी आए तो कैसे?
विज्ञापन
Trending Videos

और भी हैं बातें

आपको बताएं कि इस टाउन में केवल कुछ औरतें ही हैं जो शादीशुदा हैं। उन्हें उनके पतियों से मिलने की इजाजत है, लेकिन सिर्फ वीकेंड पर।

600 की संख्या में 95 प्रतिशत यहां नौजवान लड़कियां ही रहती हैं। अब खबर ये भी है कि उन्हें अपने प्यार की तलाश है।

ये कहना गलत नहीं होगा इन सभी सुंदर युवतियों को अब लव-पार्टनर चाहिए। उन्होंने योग्य लड़कों को उनसे शादी करने या फिर रिलेशनशिप के लिए आमंत्रित भी किया है।

वहां की लड़कियां बताती हैं कि जो 18 साल से कम उम्र के लड़के उनके टाउन में रहते हैं, वो सभी उनके मुंहबोले भाई ही होते हैं।

ऐसा है इतिहास

इस छोटे से टाउन को मारिया सेनहोरिन्हा डी लीमा नाम की औरत ने बसाया था। उसे शादी के बाद भी किसी गैर मर्द के साथ रिश्ते में रहने के आरोप थे और इन सब के बाद उसने अपनी जबरन करवाई गई शादी को तोड़ते हुए एक ऐसे गांव की रचना कि जहां वो शांति से रह सके।

इसके बाद ही धीरे-धीरे अपने निजी रिश्तों से परेशान कई औरतों ने इस टाउन में रहना शुरू कर दिया। और काफिला यूं ही बढ़ता चला गया।

समाज से भी झुकलाई हुई औरतों ने इस टाउन को ज्वॉइन कर लिया और वक्त के साथ इसकी तादाद 600 तक हो गई। अब, स्थिति ये है कि यहां सभी लड़कियां ही हैं और हैरत की बात है कि सभी सुंदर हैं।
विज्ञापन

हम है काबिल लेकिन चाहिए प्यार

इस जगह रहने वाली हर लड़की का कहना है कि वो आराम से यहां जी लेती हैं। हर चीज मैनेज करना और अपनी कई सौ सहेलियों के साथ रहना एक अलग ही अहसास है।

लेकिन, जहां प्यार की बात आती है, वहां उन्हें अपने प्यार की ही तलाश है। इनमें से कई लड़कियां शादी कर सेटेल होने के मूड में भी हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि औरतें मर्दों से कई मामलों में कई गुना बेहतर होती हैं। वो कहती हैं कि उनका टाउन काफी सुंदर है और बाकी टाउन की तुलना में ऑरगनाइज्ड भी।

थी ना गजब की कहानी? ऐसे और भी दुनिया के कई राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें हमारा पेज और जानें बहुत कुछ हैरतअंगेज। क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें