फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटेनिक हादसे में बची लड़की के 'कोट' की हुई नीलामी, करोड़ों में लगी बोली

Tue, 25 Apr 2017 03:59 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
टाइटेनिक वाली लड़की के 'कोट' की ब्रिटेन में हुई नीलामी, करोड़ों में लगी बोली
विज्ञापन
अगर आपने फिल्म टाइटेनिक देखी होगी तो शायद आपको याद हो कि उस फिल्म में लड़की की जान उसके ब्वॉयफ्रेंड के चलते ही बची थी। अपने समय के सबसे बड़े समुद्री हादसे का शिकार हुई टाइटेनिक के चालक दल में शामिल और हादसे में बची महिला के हादसे के वक्त पहना गया फर कोट नीलामी में 232,000 डॉलर (1.4 करोड़ रुपये) में बिका। शनिवार को हुई नीलामी में यह फर कोट अनुमान से दोगुनी कीमत पर बिका और इसे ब्रिटेन के संग्रहकर्ता ने खरीदी।  
विज्ञापन



ये भी पढ़ें.. 4 करोड़ में बिके गांधीजी की फोटो वाले 4 स्टैम्प्स, ब्रिटेन में हुई नीलामी
 
टाइटेनिक की चालक दल में शामिल रहीं 'माबेल बेनेट' ने हादसे के दौरान लाइफबोट में सवार होने से पहले उत्तरी अटलांटिक के कठिन मौसम से खुद को बचाने के लिए यह कोट पहन लिया था। वह टाइटेनिक हादसे में बच गईं और 96 वर्ष में सन 1974 में उनका निधन हुआ। बेनेट ने 60 के दशक में अपने एक रिश्तेदार को यह कोट दे दिया था। हाल तक अमेरिका में यह कोट टाइटेनिक से जुड़ी चीजों के साथ प्रदर्शनी में लगाई गई थी। 


ये भी पढ़ें... अल्ट्रासाउंड करवाते समय महिला को नजर आया कुछ ऐसा, देखकर रह गई दंग..


इस कोट की नीलामी का आयोजन करने वाली कंपनी के एंड्र एल्ड्रिज के अनुसार, हाल के वर्षो में नीलाम होने वाली चीजों में यह कोट सर्वाधिक आकर्षक वस्तु रही। कोट के साथ एक पर्ची भी लगी हुई है, जिस पर लिखा है, 'यह कोट ग्रेट आंट माबेल द्वारा पहनी हुई है, जो टाइटेनिक में परिचारिका थीं'। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें... इस आदमी के पास है 7 हजार कारें, घूमता है सोने के प्लेन में, देखें तस्वीरें

पर्ची पर आगे लिखा हुआ है, 'टाइटेनिक हादसे के दौरान वह रात के कपड़े में थीं और अपनी जान बचाने के लिए लाइफबोट में सवार होने से पहले उन्होंने जो पहली चीज उठाई, वह यही कोट थी। मेरी आंटी ने 1960 के आस-पास यह कोट मुझे दी थी'।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें