फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congo: कांगो में चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का हमला, दुकानों पर भी आग लगाई; 21 लोगों की मौत

Sun, 27 Jul 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंसासा।

सार

Congo: कांगो के पूर्वी हिस्से में एक कैथोलिक चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने हमला कर दिया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। यह हमला रात करीब एक बजे हुआ, जिसमें कई घर और दुकानें भी जला दी गईं। स्थानीय लोग सैन्य कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि हमलावर अब भी इलाके के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
कांगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : यूएन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी कांगो में एक चर्च परिसर पर रविवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थित विद्रोहियों ने हमला कर दिया। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा क्षेत्र में तड़के करीब एक बजे हुआ। हमला कैथोलिक चर्च के परिसर में किया गया। हमलावर 'एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स' (एडीएफ) के सदस्य थे। इस हमले में कई घर और दुकानें भी जला दी गईं।

कोमांडा में नागरिक समाज समन्वयक डियूदोने दु्रांथाबो ने बताया, 21 से ज्यादा लोगों को परिसर के अंदर और बाहर गोली मार दी गई। अब तक तीन जले हुए शव मिले हैं और कई घरों में आग लगा दी गई। लेकिन तलाशी अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान ने मुअज्जहिदीन-ए-खल्क संगठन के दो सदस्यों को दी फांसी, सार्वजनिक स्थलों पर हमले का आरोप

कांगो की सेना के इतूरी प्रांत के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा, जो जानकारी हमें सुबह मिली है, उसके मुताबिक कुछ हथियारबंद लोग कोमांडा के पास एक चर्च में घुसे और उन्होंने वहां करीब 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा कुछ दुकानों को आग लगा दी गई। 

दु्रांथाबो ने कहा, हम बेहद निराश हैं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा हमला उस कस्बे में हुआ, जहां सभी सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। अब कुछ लोग इस क्षेत्र से भागने लगे हैं और बुनिया की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम तत्काल सैन्य कार्रवाई की मांग करते हैं, क्योंकि हमें बताया गया है कि दुश्मन अब भी हमारे शहर के पास ही हैं। 

युगांडा और कांगो की सीमा के आसपास सक्रिय है एडीएफ
एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स एक विद्रोही समूह है, जिसका इस्लामिक स्टेट से संबंध है। यह समूह युगांडा और कांगो की सीमा के आसपास सक्रिय रहता है और अक्सर आम नागरिकों पर हमले करता है। इस महीने की शुरुआत में भी इसी समूह ने इतूरी प्रांत में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने उस घटना को 'खून की होली' बताया था।

एडीएफ अब तक कर चुका हजारों नागरिकों की हत्या  
एडीएफ की स्थापना 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुई थी। उस समय यह कुछ छोटे समूहों का गठबंधन था जो युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसवेनी से असंतुष्ट थे। 2002 में युगांडा की सेना की कार्रवाई के बाद यह समूह कांगो की सीमा में चला गया और तबसे यह हजारों नागरिकों की हत्याएं कर चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाजा में मानवीय मदद ले जा रहे जहाज को इस्राइल ने रोका, अभी तक नहीं बताई वजह

पूर्वी अफ्रीका में इस्लामी शासन स्थापित करना चाहता है संगठन
2019 में इस समूह ने इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी निष्ठा घोषित कर दी थी। एडीएफ का नेतृत्व पूर्वी अफ्रीका में एक इस्लामी शासन की कल्पना करता है। कांगो की सेना इस विद्रोही समूह से लंबे समय से लड़ती आ रही है और अब वह रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों के साथ फिर से शुरू हुई हिंसा के बीच दोहरी चुनौती का सामना कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें