आपको तो पता ही है कि ईसाई धर्म में मरने के बाद लाश को ताबूत में रखकर दफना दिया जाता है। मरने के बाद हमारे शरीर के साथ क्या हो रहा है, ये किसी को पता नहीं होता है।
लेकिन, अब अपनी मौत के आने से पहले आप ये तय करके दुनिया को अलविदा किस अंदाज में किया जाए? हम ये खुद से नहीं कह रहे हैं। डेली मेल के मुताबिक जापान की राजधानी टोक्यो में शुकात्सु फेस्टा नाम का एक त्योहार मनाया जाता है।
इस त्योहार में लोग ऐसा काम करने आते हैं कि कोई देखकर दंग रह जाए। जापान में शुकात्सु का मतलब मौत के लिए तैयार होना है। यहां जो लोग आते हैं और मरने की तैयारी करते हैं।
ये होता है
हर कोई चाहता है कि मरने के बाद उसे अच्छी विदाई परिवारवालों से मिले। जो जापान में यहां तक का भी प्रबंध है कि लोग इस फेस्टिवल में आए और अपने मरने का इंतजाम खुद कर सकें।
हमारा मतलब है यहां लोगों को आजादी होती है कि वो अपने लिए पहले से ही अपनी कब्र खुद चुन सकें और खरीद सकें। यहां तक की लोगों को ये भी आजादी है कि वो इन ताबूतों में लेटकर अपना लुक और फिट तय कर सकते हैं।
हर साल लगभग 5000 लोग इस फेस्टिवल में आते हैं और इन ताबूतों की प्री-शॉपिंग करते हैं। आपको बता दें कि यहां लोग आते हैं तो ताबूत में लेटने पर वो कौन से कपड़े पहनेंगे, इसकी भी शॉपिंग कर लेते हैं।
करवा सकते हैं मेकअप भी
यहां तो लोगों के बाकायदा मेकअप भी करवाने की आजादी है। आप मरने के बाद ताबूत में खुद को कैसा देखना चाहेंगे, इसका भी इंतजाम है।
लोग घंटों बैठकर पहले मेकअप करवाते हैं, ड्रेस पहनते हैं और फिर अपनी मनपसंद कब्र या यूं कहें कि ताबूत में लेटकर अपने लिए पूरा इंतजाम कर लेते हैं।
ये हम में से कई लोगों को दिलचस्प भी लग सकता है और अनोखा भी। पढ़ना चाहते हैं ऐसी ही और अजीबोगरीब खबरें, तो बस क्लिक करें
इत्तेफाक या कोई रहस्य? यहां अपने आप ही खिसकते हैं पत्थर
रेत में छिपे हैं 30 सोने के बिस्किट जिसने तलाशा, उसी का हुआ
इस कस्बे में रहती हैं सिर्फ नौजवान और खूबसूरत लड़कियां
एक म्यूजियम जहां जिंदा रहती है लाशें!