फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून के लिए यहां शरीर में लगा दी जाती है आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप किसी ऐसी बीमारी से जूझ रहें हैं जिसमें दवाइयां असर नहीं कर रही हैं और आप परेशान हैं, तो फिर इलाज का ये तरीका आपको जरूर राहत देता है।
विज्ञापन


रॉयटर्स की एक तस्वीर के मुताबिक हम बात कर रहें है चीन में अपनाई जाने वाली एक खास तरह के इलाज के तरीके की जिसमें शरीर के ऊपर ही आग लगा दी जाती है।

इलाज का ये तरीका सालों पुराना है और इसमें दवा और दारू दोनों का बराबर खेल होता है।

Trending Videos

पहले लगाई जाती है दवाई

इलाज के इस अनूठे तरीके में पहले इंसान को ‌लेटने के कहा जाता है। जब वो लेट जाता है तब उसके उस हिस्से को चुना जाता है जहां उसे सबसे ज्यादा तकलीफ महसूस होती है।

इसके बाद उसके बदन के ऊपर कोई स्पेशल चीनी दवा लगाई जाती है और उस पर शराब और में भीगी हुई तौलिया डाल दी जाती है।

इसके बाद इस पर आग जला दी जाती है और दूसरे तौलिए से धीरे-धीरे बुझाया जाता है।
विज्ञापन

है कारगर

ऐसा माना जाता है कि अगर दवा के ऊपर से आग लगाई जाती है तो दवा के असर करने में तेजी आती है।

आग की गर्माहट से दवा जल्दी ही असर करती है और इंसान फिट हो जाता है। चीन में ये तरीका बहुत पसंद किया जाता है।

इसे फायर ट्रीटमेंट का नाम दिया गया है। चीन का ये इलाज खास तौर के क्वांजनाउ, फुजियान में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें