फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भाशय में मिला रूह कंपा देने वाला विशाल ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में रहने वाली 52 साल की लता को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके गर्भाशय में पिछले बीस सालों से जानलेवा ट्युमर बढ़ रहा था।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक लता को हमेशा ही सांस लेने में दिक्कत और थकान जैसी मुसीबतों की शिकायत बनी रहती थी। लेकिन उसे जरा भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके ही गर्भाशय में किसी तरबूज के बराबर ट्युमर आकार ले चुका था।

उसे हमेशा ही बहुत ज्यादा थकान बनी रहती थी। एक दिन अचानक ही उसने देखा कि उसे बहुत ब्लीडिंग होने लगी है। खून निकलना इतना ज्यादा शुरू हो गया था कि उसे फौरन ही अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हुई जांच

चेन्नई स्थित हॉस्पिटल जहां लता को एमरजेंसी में ले जाया गया, वहीं उसे डॉ मनी मेकालाई नाम के डॉक्टर ने देखा।

उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने लता की फौरन कई जांचे करवाई। लता की रिपोर्ट देखकर वो हैरान रह गई। उन्हें टेस्‍ट के बाद पता चला कि लता के गर्भाशय में दुनिया का सबसे बड़ा यूटराइन ट्युमर बढ़ रहा था।

रिपोर्ट देखते ही डॉक्टर ने कहा कि लता की जान बचाने के लिए उसका तुरंत ऑपरेशन करना होगा। तीन घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में तरबूजे के साइज के 15 किलो भारी ट्यूमर को गर्भाशय से बाहर निकाला गया।

चार लोगों के सर्जनों की टीम ने बताया कि ट्यूमर गर्भाशय से चिपका हुआ बाहर की तरफ बढ़ रहा था।
विज्ञापन

अब ठीक है वो

अच्छी बात ये रही कि ट्यूमर को सक्सेसफुली बाहर निकाल लिया गया। लता की जान बच गई और अब वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। ट्युमर जब बाहर निकला तो उसका डायामीटर 21 इंच का था।

इससे पहले यूटराइन ट्यूमर का अब तक का सबसे बड़ा मामला साउथ अफ्रीका में सामने आया था। उस महिला के ट्युमर का वजन 11 किलो था।

हैरतअंगेज! सात साल की बच्ची ने करवाया अपनी ही बहन का जन्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें