गुरुवार को एक अजीब वाकया हुआ, अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट अचानक ही डिलीट हो गया और लगभग 11 मिनट बाद उसे रीस्टोर किया जा सका। ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिलीट होते ही सोशल मीडिया पर शोर मचने लगा। किसी को लगा कि शायद ट्रंप का अकाउंट हैक हो गया है तो कुछ लोगों को यह मानवीय भूल लगी। ख़ैर इस अजीब और हैरान करने वाले वाकये के रहस्य से जब पर्दा हटा तो मालूम पड़ा कि यह कारनामा ट्विटर के एक कर्मचारी ने किया था।गुरुवार को ट्विटर में उनकी नौकरी का अंतिम दिन था। नौकरी छोड़ने के अपने इस तरीके से उन्होंने खुद को दुनिया भर में यादगार बना दिया।
पिट्सबर्ग से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट के बीच में ही नौकरी छोड़ दी
bbc
- फोटो : getty images
साल 2010 में स्टीवन स्लेटर नाम के एक एयर स्टीवर्ड हवाई यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से इस कदर परेशान हुए कि उन्होंने पिट्सबर्ग से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट के बीच में ही नौकरी छोड़ दी। फ्लाइट के दौरान वे यात्रियों को समझाते रहे कि वे ज़्यादा सामान लेकर न चढ़ें, लेकिन फिर भी कई लोगों ने उनकी बात को नज़रअंदाज किया। इसके बाद स्टीवन ने फ्लाइट के बीच में ही इंटरकोम के ज़रिए घोषणा की, ''उन सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने पिछले 20 साल तक मेरा साथ दिया।''
नौकरी बदलने के अपने फैसले की घोषणा उन्होंने एक प्यारे से केक पर लिखकर दी
- फोटो : getty images
यह साल 2013 की बात है, क्रिस होल्मस हवाई अड्डे के सीमाबल में काम करते थे। नौकरी बदलने के अपने फैसले की घोषणा उन्होंने एक प्यारे से केक पर लिखकर दी। वे अब केक बनाने के बिजनेस में उतर आए हैं और आज चार साल बाद उन्हें नौकरी छोड़ने के अपने फैसले का कोई मलाल नहीं है। वे कहते हैं, ''मैं अपनी पुरानी नौकरी से बहुत बोर हो गया था, और जीवन में कुछ नया करना चाहता था। इसलिए मैंने नौकरी छोड़कर केक बनाने का बिजनेस शुरू कर दिया।''
नौकरी छोड़ने का फैसला किया तो वे पूरे बैंड-बाजे के साथ ऑफिस में आए
जॉय डी
- फोटो : getty images
रोड आइलैंड में एक होटल कर्मचारी ने साल 2011 में जब नौकरी छोड़ने का फैसला किया तो वे पूरे बैंड-बाजे के साथ ऑफिस में आए और अपने बॉस को इस्तीफा थमा कर गए। जॉय डी फ्रांसेसको ने इसका वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन पोस्ट भी कर दिया, जो जल्दी ही वाइरल हो गया। जॉय ने बताया, ''कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच लंबे समय से यूनियन सदस्यता को लेकर नाराजगी चल रही थी, इसलिए हम काफी समय से यह इस तरह नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे थे।''
नौकरी छोड़ने की सूचना यूट्यूब पर अपना डांस का वीडियो डालकर दी।
bbc
मारिया शिफरिन ताइवान में एक एनिमेटर की नौकरी करती थीं। उन्होंने नौकरी छोड़ने की सूचना यूट्यूब पर अपना डांस का वीडियो डालकर दी। उस वीडियो में वे खाली ऑफिस में डांस कर रही थीं।
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, 'मेरे बॉस के लिए यह डांस'। उनका कहना था, ''मेरे बॉस को हमेशा वीडियो पर कितने व्यू मिले इसकी ही चिंता रहती थी इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने से पहले अपना खुद का ही वीडियो बनाने का सोचा।'' उनके वीडियो को लगभग 2 करोड़ व्यू मिले। बदले में उनकी कंपनी और मैनेजर ने भी उनके नाम पर एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।