फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की उम्र में 38 ऑपरेशन, मिलना चाहेंगे इस बच्ची से?

विज्ञापन
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार ऐला चैडविक जब पैदा हुई तो अपने साथ खुशियों की घड़ी लेकर आई थी।
विज्ञापन


लेकिन उसके जन्म के कुछ ही महीनों बाद डॉक्टरों ने ऐला के मां-बाप को बताया कि उसे कंजेनिटल नेफ्रोटिक सिंड्रोम नाम की दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से उसकी दोनों किडनियां काम नहीं करेंगी।

डॉक्टरों ने मां-बाप को ये भी बताया कि अगर उसके लिए अगर कोई अपनी किडनी नहीं देगा तो मर जाएगी। दोनों किडनियों को ऐला के शरीर से बाहर निकालने के बाद ऐला के पिता ने अपनी किडनी दान करनी चाही।
विज्ञापन


फेल हुआ ऑपरेशन

ऐला को बचाने के लिए अपनी किडनी देकर उसके पिता ने उसकी जान बचाना चाही। लेकिन वो ऑपरेशन फेल हो गया।

इन हालातों में उसकी मां ने अपनी एक किडनी ऐला को दी। उसके बाद भी छह साल की उम्र तक ऐला के कई ऑपरेशन चलते रहें।

हाल ही डॉक्टरों ने जांच में पाया गया कि ऐला कि वो किडनी भी खराब हो गई है जिसे उसकी मां ने डोनेट किया था।

एक बार फिर वो हालात बन गए कि ऐला को जिंदा रखने के लिए कोई किडनी डोनर चाहिए था। तो फिर इस बार उसे उसकी दादी ने बचाया।
विज्ञापन

हिम्मत ऐसी की कोई सीखे

ऐला के अब तक 38 ऑपरेशन हो चुकें हैं। आम इंसान तो इससे कम ऑपरेशन में ही दम तोड़ देता, लेकिन इस बच्ची में जिंदा रहने की हिम्मत तो किसी को भी हैरत में डाल दे।

उसके मां-बाप का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है जो उन्हें किसी भी हालात में जीने की हिम्‍मत देती हैं।

ओएमजी! अपने ही हिप्स उबाल कर खाए इसने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें