कहते हैं प्यार अच्छा-बुरा और सही-गलत की पहचान करके नहीं किया जाता है। वो बस हो जाता है और इस अहसास पर किसी का कोई जोर नहीं चलता है।
नेशलन जियोग्राफिक के अनुसार ये कहानी भी कुछ ऐसी है। रेशल क्रॉस ने जॉनी को एक नजर में देखकर ही पसंद कर लिया था। वो दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।
लेकिन कई मुलाकातों के बाद ही रेशल को जॉनी ने बताया कि वो असलियत में एक कातिल है और इन दिनों पुलिस की नजरों से इधर-उधर भाग रहा है।