इसी तरह रेस्टोरेंट में बिना कपड़े खाना खाएंगे लोग
- फोटो : getty images
रेस्टोरेंट में बिना कपड़े पहने जाना या सारे कपड़े उतार के खाना खाने के ख्याल से शायद आप डरते होंगे लेकिन ये लोग बिलकुल ही बिंदास हैं। इस नए रेस्टोरेंट में काम करने वाले भी नग्न होकर ही खाना परोसते हैं और यहां खाने वालों के शरीर पर भी एक भी कपड़ा नहीं होता।
ये रेस्टोरेंट खुला है लंदन में। खास बात ये है कि इसका नाम भारतीय है। ये है 'बुनियादी रेस्टोरेंट' जो जुलाई में तीन महीने के लिए खुलेगा और यहां बिना कपड़ों और कपड़ों वाले दो अलग अलग सेक्शन होंगे। यहां के बैरों के शरीर पर भी बस कुछ ही अंग ढकने वाले कपड़े होंगे।
इस रेस्टोरेंट की अभी से ही इतनी लोकप्रियता है कि शुरू होने से पहले ही 4000 लोगों ने टिकट बुक करा लिए हैं। कोई इतना सुनहरा मौका नहीं छोड़ना चाहता। अगली स्लाइड में जानिए तो सही, अंदर उनके साथ और क्या क्या होगा।
खास कमरे में उतारने होंगे कपड़े
कपड़े पहने रखने वालों के लिए होगी अलग जगह
- फोटो : business insider
यहां कस्टमरों से एक कमरे में जाकर कपड़े उतारने को कहा जाएगा। उन्हें एक गाउन दिया जाएगा जिसे वे पहन कर बाहर आएंगे। ये उनकी मर्जी है कि वे उसे पहने रखना चाहते हैं या उतारना चाहते हैं।
यहां सिर्फ घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा। पकवान से लेकर प्लेट और साज सज्जा की चीजें भी घर पर हाथ से बनाई हुई ही होंगी।
बुनियादी को बनाने वाली लॉलीपॉप कंपनी के फाउंडर सेब ल्याल ने कहा, ''उद्देश्य है कि लोगों को एक रात बिना किसी मिलावट, नकलीपन, बिजली, फोन और यहां तक कि कपड़ों के बिना गुजारने का मौका मिले।'' शायद इसीलिए इसका नाम बुनियादी रखा गया है यानी जो इंसान की जड़ों से जुड़ा हो।
ये रेस्टोरेंट लंदन में किस जगह होगा औऱ अंदर से कैसे दिखेगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। ना ही अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं।