फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाल झड़ने' से लड़की हुई मानसिक रोग का शिकार, परेशान होकर की ऐसी हरकत

Tue, 09 May 2017 02:05 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी की बाकी समस्याओं के साथ साथ एक सबसे बड़ी समस्या है 'बाल का गिरना'। कुछ लोग इस समस्या को अपनी नियति मान कर इसके साथ समझौता कर लेते हैं, जबकि कुछ इससे निपटने के लिए तमाम तरह की कोशिशें करते हैं। लेकिन ये किस्सा जरा हटके है, जहां एक लड़की बाल गिरने से इस कदर परेशान हुई कि मानसिक रोग का शिकार हो गई। 
विज्ञापन

बाल झड़ने की समस्या से दिल्ली की रहने वाली एक 16 वर्ष की लड़की इस कदर आहात हुई कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 2 महीने पहले लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और इस दौरान वो नहाई भी नहीं। उसके कमरे में लगभग 2 फीट तक कूड़ा पाया गया है, जिसमें सड़ा हुआ खाना, गंदे कपड़े पाए गए। सोने के लिए तीन लोहे की कुर्सियों को आपस में जोड़ा गया था, जिस पर लड़की ने चादर बिछा दी थी। 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शायद लड़की मानसिक रूप से पीड़ित थी। पड़ोसी की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को कमरे से निकाला। लड़की का ब्लड प्रेशर काफी कम था, जबकि दिल की धड़कने काफी तेज थीं। लड़की को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें