अफ्रीका के मॉरिटेनिया में शायद ही कोई औरत पतली या फिर नॉर्मल दिखती होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां जबरदस्ती जान बूझकर लड़कियों को बचपन से मोटा बनाया जाता है।
नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक मॉरिटेनिया में मोटी औरतें खूबसूरत और सेक्सी मानी जाती हैं।
जितना अधिक मोटी औरत उतना अधिक उसे अमीर माना जाता है।
लड़कियों पर टूटता कहर
लड़कियों का कर्वी और सुंदर बनाने के लिए यहां हर घर की मां अपनी बेटी को जबरदस्ती जरूरत से ज्यादा खाना हर समय खिलाती है।
इस दौरान लड़कियां उल्टी भी करती हैं और कई बार बीमार भी हो जाती हैं लेकिन तब भी उनकी मां बस ज्यादा से ज्यादा दूध पिलाती हैं।
इसके अलावा वो लड़कियों को ऐसा खाना-पीना देती हैं जिससे उनके शरीर में चर्बी जमा हो। इस दौरान उन्हें अपनी लड़कियों को बहला-फुसला कर या फिर डांट-डपट की भी ऐसा करना पड़े, तो दूध पिलाने से वो नहीं चूकती हैं।
हर पीढ़ी कर रही सफर
आपको बता दें कि फोर्सफीडिंग झेल चुकी महिलाएं और दादियां कहती हैं कि हर रोज दिन-रात ज्यादा खिलाने से छोटी बच्चियां रोती तो हैं, लेकिन जब वो बड़ी होती हैं तो उन्हें समाज के हिसाब से अपने ही फिगर पर नाज होता है।
तब उन्हें शादी के लिए अच्छे रिश्ते आते हैं और जिंदगी सुख-चैन से बीतती है।
हांलाकि बदलते समय के साथ इस जगह पर भी शिक्षा ने जोर पकड़ा है और यहां ये सब धीरे-धीरे कुछ कम होना शुरू हो गया है।