फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूब में ठूंस दिया मासूम को, ये सजा है या कुछ और?

Tue, 23 Jun 2015 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देख कर चौंक गए न! इस बच्चे की तरह आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर इसके साथ हो क्या रहा है। क्यों इसे एक बड़ी सी टेस्ट ट्यूब में हाथ ऊपर कर के ठूंस दिया गया है जैसे स्कूल में शैतानी करने पर बच्चों को सजा दी जाती है। घबराइए नहीं, यह बच्चे को सजा देने का कोई तरीका नहीं है और न ही यह टेस्य ट्यूब बेबी पैदा करने की कोई नई तकनीक है। यह एक एक्सरे मशीन है।
विज्ञापन


तीन साल के इस बच्चे की यह तस्वीर रेडडिट एप इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर डाली है। तस्वीर के साथ लिखा था,' 'मैं अस्पताल में झाड़ू पोंछे और सफाई का काम करता था और जब भी मैं इस मशीन को देखता था तो यही सोचता था कि आखिर यह किस चीज के लिए है। अब यह तस्वीर मेरे सवाल का जवाब है।''
विज्ञापन

क्या यहां से आते हैं बच्चे

यह तस्वीर इंटरनेट पर इतनी लोकप्रिय हो रही है कि एक व्यक्ति ने इसे शेयर करते हुए लिखा,''मैं इस तस्वीर को जरूर अपने पास रखूंगा ताकि अगली बार जब मेरा आठ साल का बेटा मुझसे पूछेगा कि बच्चे कहां से आते हैं और वे मां के पेट में कहां से चले जाते हैं तो, मैं उसे बोलूंगा कि देखो डॉक्टर बच्चों को ऐसे ट्यूब में रखते हैं, वह बच्चे को दब कर छोटा कर देती है और खूब तेज दवाब से मां के पेट में डाल देती है।''

दरअसल इस मशीन का नाम पिग ओ स्टैट है और इसे बाल विशेषज्ञ इस्तेमाल करते हैं ताकि बच्चों को इसमें स्थिर कर के उनकी पूरी जांच कर पाएं। बच्चे के शरीर का ऊपरी हिस्सा इसमें कैद हो जाता है और नीचे का हिस्सा यानी पैर खुले रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें