फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकाऊ है एक देश के बराबर निजी जमीन, खरीदेंगे क्या?

Tue, 23 Jun 2015 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपने कभी सुना है कि किसी देश के बराबर की जमीन को बेचा जा रहा हो? वह भी कोई छोटे मोटे देश नहीं, बल्कि इंगलैड की जमीन के बराबर की? जी हां यह सच है। दुनिया की सबसे बड़ी निजी जमीन को बेचने के लिए बोली लगाई जा रही है।
विज्ञापन


यह जमीन ऑस्ट्रेलिया में है और इसका नाम एना क्रीक है। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर अमीर सर सिडनी किडमैन ने 100 साल पहले इस जमीन को अन्य बड़े भूखंडों के साथ जुटाया था। किडमैन के वंशज अब इन जमीनों की बोली लगा रहे हैं।

ये जमीनें किसी बड़े देश के बराबर की हैं, यहां घूमने के लिए आपके पास हेलीकाप्टर होना चाहिए। कहा जा रहा है कि कई देशों के अरबपतियों ने इन बड़ी जमीनों को खरीदने का मन बनाया है लेकिन किसका भाग्य खुलेगा यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इंगलैंड के बराबर है ये इलाका

ताज्जुब की बात तो यह है कि यह कुल 1,01,411 स्कवायर किलोमीटर बड़ी है जो इंगलैड देश के आकार के एक तिहाई हिस्से से भी ज्यादा  और अमेरिका के स्टेट इंडियाना के बराबर है। इस जमीन की कीमत 325 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा बताई जा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी, गैर राजसी, गैर सरकारी जमीन है।

कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी गैर सरकारी जमीन के बिकने की खबर से लोग इस जमीन को देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। वो जानना चाह रहे हैं कि इस समय भी इतनी बड़ी जमीन किसके पास है।

फिलहाल इस जमीन को पशुपालकों को दिया गया है। यहां करीब 150 पशुपालक हैं जो यहां डेयरी फार्म चला रहे हैं। जमीन के मालिक यहां नियमित तौर पर आकर जायजा लेकर जाते हैं। कहा जा रहा है कि जो इस जमीन को खरीदेगा वो एक देश के मालिक की तरह यहां राज कर सकता है।
विज्ञापन

बोली लगाने वालों को घुमाएंगे पूरी जमीन

यह जमीन भीड़ भाड़ वाले इलाके से इतनी दूर है कि जब इसकी बोली लगाने वालों का चयन होगा तो हर एक व्यक्ति को जमीन का जायजा लेने एक छोटे एयरक्राफ्ट से पूरे एक हफ्ते के लिए यहां लाया जाएगा।

एस किडमैन एंड कंपनी के अधिकारी इस जमीन के मालिक है। यह कंपनी किडमैन ने 1899 में शुरू की थी और 100 सालों से यह उनके परिवार के पास है। कंपनी ने चीन, अमेरिका, कैनडा, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया के लोगों को बोली लगाने के लिए सभी जरूरी जानकारी भिजवा दी है। माना जा रहा है कि बोली लगाने वालों में से आधे से ज्यादा लोग ऑस्ट्रेलिया के हैं।

सर सिडनी किडमैन 13 साल के एक देहाती लड़के थे जब वे केवल पांच शिलींग (साढ़े तीन रुपए) और एक आंख वाले अपने घोड़े के साथ अपने घर से भाग गए थे। अगले 60 सालों में उन्होंने दूरदराज के इलाकों में पशुपालन के लिए इतनी जमीन खरीद ली जो पिछले पांच पीढ़ियों से उन्हीं के परिवार के पास रही है और अब वे उचे बेच रहे हैं। इतनी जमीन होने के कारण किडमैन को ऑस्ट्रेलिया का कैटल किंग( पशु राजा) कहा जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें