World Most Poisonous Fish: दुनिया में कई प्रजाति की मछलियां पाई जाती हैं। सभी मछलियों की अपनी अलग-अलग खासियत होती है। आज हम आपको एक मछली के बारे में बताएंगे, जो बेहद खतरनाक और जहरीली होती है। इस मछली का नाम स्टोन फिश है, जो मछली मकर रेखा के आपसपास समुंद्र में पाई जाती है।
स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है। सिर्फ इसी वजह से ज्यादातर लोग इस पहचान नहीं पाते हैं और इसके शिकार हो जाते हैं। गलती से भी अगर कोई इस मछली के ऊपर पैर रख दे तो ये अपने अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर पैर में यह लग जाए तो पैर काटना पड़ सकता है और जरा सी लापरवाही मौत की वजह भी बन सकती है।
पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है और पलक झपकते ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।
Viral Video: बंदरों के झुंड को दौड़ाने लगा अकेला शख्स, फिर जो हुआ देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसकी मौत तय है। दुनिया अजीबोगरीब जीवों से भरी पड़ी है। खोजकर्ता हर दिन हजारों-हजार नए-नए जीव खोजकर निकाल लेते हैं। इसलिए दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो की कोच में अचानक घुस गया बंदर और लगाने लगा दौड़, नजारा देख लोगों के छूटे पसीने
दिखने में यह मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर की तरह सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।