फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Mafia: दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जिसके पैसों में लग जाते थे दीमक

Sun, 17 Aug 2025 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

world biggest drug mafia: अवैध ड्रग्स का कारोबार इतना बड़ा और पुराना है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कई ऐसे ड्रग्स माफिया हैं, जिनपर पुरी दुनिया में ड्रग्स बिजनेस चलाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जिसके पैसों में लग जाते थे दीमक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

world biggest drug mafia: अवैध ड्रग्स का कारोबार इतना बड़ा और पुराना है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कई ऐसे ड्रग्स माफिया हैं, जिनपर पुरी दुनिया में ड्रग्स बिजनेस चलाने के आरोप लगे हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के मशहूर ड्रग्स माफिया की कहानी बताएंगे, जिसने बिजनेस में दिक्कत करने वाले हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, हम जिस ड्रग्स माफिया की बात कर रहे हैं, उसका नाम है पाब्लो एमिलियो एस्कोबार गैविरिया। पाब्लो एस्कोबार को पूरी दुनिया में किंग ऑफ कोकेन के नाम से जाना जाता था। अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंट रहे स्टीव मर्फी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पाब्लो के पास पैसों का अथाह भंडार था। इतना ही नहीं पाब्लो को मारने के लिए दुश्मनों ने 16 अरब रुपये खर्च कर दिए थे।

2 दिसंबर 1993 को पाब्लो एस्कोबार को कोलंबिया पुलिस ने मार गिराया गया था, लेकिन मौत से पहले उसने पुलिस और सैनिकों को खूब छकाया था। पाब्लो ने कोलंबिया में भयानक आतंक मचा रखा था। कार उड़ाना या किसी बड़े नेता की जान लेना उसके लिए मामूली बात हो गई थी। उसका सपना था कि वो कोलंबिया का राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन


Mysterious Village: भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग, जानिए यहां की रोचक बातें

1970 के दशक में पाब्लो कोकेन के अवैध कारोबार में आया था और माफिया के साथ मिलकर मेडेलिन कार्टेल बनाया था। पाब्लो एस्कोबार की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सरकार पर दबाव बनाकर अपने लिए खास जेल खुद ही तैयार कराई थी। उसने यह शर्त रखी थी कि जेल के कुछ किलोमीटर तक पुलिस नहीं आ सकती है।

Viral Video: सड़क पर खुलेआम रोमांस! बाइक की टंकी पर प्रेमी से लिपटी लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई फटकार

पाब्लो के पास 800 से ज्यादा मकान थे। उसके पास 6500 वर्ग फीट का बंगला अमेरिका में था, जो फ्लोरिडा के मियामी बीच पर स्थित था। इतना ही नहीं उसने कैरिबियन में आइला ग्रांदे नाम का कोरल द्वीप खरीद लिया था। एक समय ऐसा था कि अमेरिका में सप्लाई होने वाले कोकीन के 80 फीसदी हिस्से पर पाब्लो का कंट्रोल था।

Janmashtami 2025: यहां भूख से दुबली हो जाती है भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, जानिए मंदिर के चौंकाने वाले रहस्य

कोकेन से उसकी कमाई इतनी अधिक थी कि फोर्ब्स मैगजीन ने उसे दुनिया के 10 सबसे धनवान लोगों में शामिल किया था। ऐसा कहा जाता है कि पाब्लो एस्कोबार के पास इतना पैसा था कि उसे चूहे कुतर देते थे। कई बार तो नोटों की गड्डियों को दीमक चाट जाते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें