फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइक पर बैठी महिलाएं निकाल रही थीं एक-दूसरे के जूएं, लोग बोले- इसे कहते हैं एक पंथ दो काज

Thu, 31 Jul 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्कूटी पर तीन लोग बैठे हैं। ये पहला नियम का उल्लंघन है क्योंकि आमतौर पर स्कूटी पर दो लोगों को ही बैठने की अनुमति होती है। लेकिन असली वजह जिससे यह वीडियो वायरल हुआ, वह कुछ और ही है।
विज्ञापन
बाइक पर बैठकर एक दूसरे के जू निकालती दिखीं औरतें - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। कोई इंस्टाग्राम पर वीडियो देखता है तो कोई फेसबुक या यूट्यूब पर समय बिताता है। हर दिन हजारों वीडियो इंटरनेट पर डाले जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने अलग और अनोखे होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखने लगते हैं। ऐसे ही एक वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्कूटी पर तीन लोग बैठे हैं। ये पहला नियम का उल्लंघन है क्योंकि आमतौर पर स्कूटी पर दो लोगों को ही बैठने की अनुमति होती है। लेकिन असली वजह जिससे यह वीडियो वायरल हुआ, वह कुछ और ही है। वीडियो में नजर आता है कि स्कूटी चला रहा लड़का बहुत आराम से गाड़ी चला रहा है। उसके पीछे बैठी एक लड़की उसके सिर में झांक रही है और उसके बालों में कुछ तलाश रही है। देखने से ऐसा लगता है कि वह उसके सिर में जू ढूंढ रही है। यह नजारा इतना अजीब और मजेदार है कि जिसने भी देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। 

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘pakamatbro’ नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 86 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "थोड़ी देर सो भी जाते आराम से।" इसका मतलब है कि अब अगर सिर की सफाई सड़क पर ही करनी है, तो सोकर पूरा काम निपटा लेते। दूसरे यूजर ने लिखा, "अब ऐसा वीडियो देखना बाकी था, वो भी देख लिया।" जबकि एक तीसरे यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं एक पंथ दो काज।" यानी एक काम करते हुए दूसरा काम भी निपटा लिया। बहुत सारे लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर लिए मजे
इस वीडियो से यह बात साफ हो जाती है कि आज की दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है। बस उसमें कुछ हटकर होना चाहिए। लोग अब सिर्फ शानदार डांस या खतरनाक स्टंट ही नहीं देखते, बल्कि ऐसे अजीब और मजेदार पल भी उनका ध्यान खींच लेते हैं। ऐसे वीडियो कभी-कभी हमें हंसी-ठिठोली करने का मौका दे देते हैं, लेकिन साथ ही ये भी दिखाते हैं कि पब्लिक प्लेस पर कैसे लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी करने लगते हैं। उम्मीद है कि आगे लोग ट्रैफिक नियमों का भी ध्यान रखें और सोशल मीडिया पर भी समझदारी से चीजें साझा करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें